यूपी के हाथरस के सासनी थाना इलाके के गांव नौजरपुर में एक पिता की इसलिए हत्या कर दी गई कि उसने अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया था। 2018 में दर्ज छेड़छाड़ का यही केस वापस नहीं लेने पर सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे युवती के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पुत्री ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
{"_id":"603e168d37668d5db546ef98","slug":"hathras-case-deceased-farmer-wife-says-gaurav-wanted-to-marry-my-daughter-hence-murder-of-my-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: इस पार्टी से हैं मुख्य आरोपी के संबंध! मृतक की पत्नी बोली-बेटी से शादी करना चाहता था गौरव, इसलिए पति...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: इस पार्टी से हैं मुख्य आरोपी के संबंध! मृतक की पत्नी बोली-बेटी से शादी करना चाहता था गौरव, इसलिए पति...
Tue, 02 Mar 2021 04:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
hathras case
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनास्थल का निरीक्षण करती क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता एवं घटना के संबंध में बताते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी ललित पुत्र संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी गौरव और अन्य नामजद अभी फरार है। पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएम और एसपी भी वहां मौजूद रहे।
hathras case
- फोटो : अमर उजाला।
इधर, मृतक की पत्नी ने बताया कि गौरव उसकी छोटी बेटी से शादी करना चाहता था और वर्ष 2018 में उसने छेड़खानी की थी। वहीं मृतक की छोटी बेटी का कहना है कि गौरव पूरा आतंकवादी है। वह सपा से संबंध रखता है। उसने बताया कि 16 जुलाई 2018 को गौरव ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में गौरव 15 दिनों तक जेल में रहा था। इसका मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे गौरव उनसे रंजिश रखता था।
विज्ञापन
एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।