फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले उसने मेरे साथ छेड़खानी की और अब पापा को मार दिया...हाथरस की बेटी का वीडियो वायरल

Tue, 02 Mar 2021 03:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Mar 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
hathras farmer killed for not taking case back of her daughter molestation video of weeping daughter goes viral
पीड़ित बेटी - फोटो : ट्विटर से

"प्लीज मुझे इंसाफ दो... पहले उसने मेरे साथ छेड़खानी की तो मेरे पापा ने उसके खिलाफ केस कर दिया और उसने चिढ़ के मेरे पापा को गोली मारी... वो बहराइच से यहां घूमने आए थे... वो छह-सात लोग थे मेरे पापा को यहां (दाईं कनपटी) गोली मारी, यहां (सीने पर) गोली मारी, यहां (कमर पर) गोली मार देता, यहां (कनपटी) गोली क्यों मारी उसने.... उसका पहले से केस चल रहा है... खेत में आलू की खोदाई का काम चल रहा था... मेरे पापा को किसी से कोई मतलब नहीं है... वो आया उसने मेरे पापा को गोली मार दी.... गौरव शर्मा नाम है उसका गौरव शर्मा..."



यह सारी बातें उस मजबूर बेटी ने रोते हुए मीडिया और पुलिस के सामने बताईं जिसके पिता को कुछ बदमाशों ने आलू के खेत में गोली मार दी। इस बेटी का दर्द और गुस्सा उसकी बातों में झलकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस 1.11 मिनट के वीडियो में जिस तरह से यह बिटिया अपने मरहूम पिता के लिए रोती और अपना दुख और गुस्सा बयां करती है वह इस पुलिस-प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े करता है।

hathras farmer killed for not taking case back of her daughter molestation video of weeping daughter goes viral
पीड़िता ने बताया पिता को कहां-कहां आरोपी ने मारी गोली - फोटो : ट्विटर से

यह पूरा मामला उस किसान की हत्या का है जिसे बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने के लिए आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। करीब ढाई साल पहले 2018 में हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में एक किसान पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप गौरव शर्मा नाम के एक युवक पर लगाया था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने गौरव पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद वह 15 दिनों तक जेल में रहा था।

hathras farmer killed for not taking case back of her daughter molestation video of weeping daughter goes viral
पीड़िता घटना के बारे में बताते हुए - फोटो : अमर उजाला

जमानत पर छूट कर आने के बाद गौरव अक्सर ही मृतक किसान के घर आकर उसे छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए कह रहा था। हालांकि वह उसकी धमकियों से डरे नहीं। सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hathras farmer killed for not taking case back of her daughter molestation video of weeping daughter goes viral
पीड़ित बेटी - फोटो : ट्विटर से
सोमवार को जब किसान की पत्नी और बेटी उन्हें खेतों पर खाना देने आए थे उसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन
hathras farmer killed for not taking case back of her daughter molestation video of weeping daughter goes viral
घटना की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed