{"_id":"601be8eb8ebc3ed24c00dadf","slug":"up-after-killing-the-child-in-hardoi-the-dead-body-pressed-into-a-pit-filled-with-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में बच्चे की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में दबाया, बेटे की लाश देख चीख उठे माता-पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: हरदोई में बच्चे की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में दबाया, बेटे की लाश देख चीख उठे माता-पिता
Thu, 04 Feb 2021 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
शव को बोरे से निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंढ़ा से बीती 15 जनवरी की शाम से लापता बच्चे का शव गुरुवार को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे तालाबनुमा गड्ढे में बोरे से मिला। नायलॉन की रस्सी से बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव गड्ढे में डाल दिया गया था। शव ऊपर न आए इसलिए ऊपर से ईंटे भी लगा दी गई थीं।
मौके पर टीम के साथ जाते एसपी हरदोई
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की हैं। कौंढ़ा निवासी मायाराम रोहतक में मजदूरी करता है। उसका पुत्र वरुण उर्फ गोलू (6) 15 जनवरी की शाम घर के बाहर खेल रहा था।
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर अगले दिन ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने देहात कोतवाल उमा शंकर उत्तम को मोबाइल पर सूचना दी कि गांव के पूरब की ओर लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक के निकट तालाबनुमा गड्ढे से भीषण बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती
- फोटो : amar ujala
जिसपर ग्रामीणों ने बोरा गड्ढे से बाहर निकाला, तो गोलू का शव निकला। इस पर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह और सीओ सिटी विकास जायसवाल आदि भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम
- फोटो : amar ujala
शव देख गोलू के परिजन बिलख पड़े। पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। गुमशुदगी में दर्ज मामले को हत्यामें तरमीम कर दिया गया है। प्राथमिक तौर पर परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।