Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   14 grams of chitta seized from a bus in Shoghi shimla; a man and a woman arrested

शिमला: शोघी में बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार, चंडीगढ़ से लाई जा रही थी खेप

Sun, 29 Nov 2026 01:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती बस में सवार होकर चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं। तलाशी के दाैरान आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

विज्ञापन
14 grams of chitta seized from a bus in Shoghi shimla; a man and a woman arrested
चिट्टे के साथ गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी में एक बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी आरिफ हुसैन और रोहड़ू निवासी नेहा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लेकर शिमला आ रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती बस में सवार होकर चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शोघी में बस को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस थाना बालूगंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed