यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में बहन के साथ पिज्जा खा रहे युवक पर भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। युवक की जमकर ठुकाई के बाद भाई थप्पड़ बरसाते हुए अपनी बहन को कैफे से बाहर ले गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में भाई पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
पिटाई का वीडियो: युवती के गले में हाथ डाल पिज्जा खा रहा था युवक, कैफे में पहुंचे लड़की के भाई ने जमकर की धुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:53 PM IST
सार
वीडियो में फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में युवती के गले में हाथ डालकर एक युवक पिज्जा खा रहा था। तभी युवती का भाई अपने दोस्तों के साथ पिज्जा कैफे में घुस जाता है और युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन