फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या..फावड़े से कई वार, लाश का किया ऐसा हश्र; पोस्टमार्टम करने वालों के कांपे हाथ

Tue, 27 May 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 27 May 2025 07:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई। फावड़े से कदर वार किए गए कि लाश पर गहरे घाव मिले। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के भी हाथ कांप गए।

विज्ञापन
father and son brutally murdered in Firozabad
शवों को देख चीत्कार मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने इस तरह प्रहार किए थे कि पुत्र तो गिरने के बाद उठ भी नहीं पाया। जमीन पर अपना मुंह रगड़ते हुए प्राण त्याग दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों मृतकों के शरीर पर 12 प्राणघाती घाव मिले हैं।


 
father and son brutally murdered in Firozabad
Firozabad Double Murder - फोटो : संवाद
गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (50) और उनके बेटे नितिन (27) की खेत जोतने के दौरान आरोपियों ने फावड़े व अन्य उपकरणों से प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जब दोनों का पोस्टमार्टम पैनल टीम द्वारा कराया गया तो पोस्टमार्टम करने वाली टीम के भी हाथ कांप गए।

 
father and son brutally murdered in Firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद
आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लगातार 12 से 14 प्रहार किए थे। जिसमें पिता की तो पहले ही मौत हो गई। पुत्र भी प्रहार होने के बाद जमीन से नहीं उठ सका। डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने घटना के दिन मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
father and son brutally murdered in Firozabad
घटनास्थल से शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) का गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर मामला तहसील न्यायालय में चल रहा था। 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह के आदेश पर तहसीलदार राखी शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जमीन की नापतौल की थी।  रविवार शाम 4:30 बजे के करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने दूसरे नंबर के पुत्र नितिन यादव (27) के साथ खेत जुतवाने के लिए गए थे। 

 
विज्ञापन
father and son brutally murdered in Firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
तभी हुब्बलाल यादव उसके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने खेत जोतने का विरोध करते हुए पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सिर में फावड़ा लगने और गर्दन कटने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

ये भी पढ़ें-UP: कोरोना संक्रमित की माैत..बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में हुई दिक्कत, इलाज के दाैरान अस्पताल में तोड़ा दम


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed