फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पिता-पुत्र को फावड़े से काटा...शादी के तीन महीने में उजाड़ दिया सुहाग, करुण क्रंदन से कांप उठा कलेजा

Tue, 27 May 2025 03:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 27 May 2025 03:19 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर पहुंचे तो चीत्कार मच गया। पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की पत्नी बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
Former Pradhan and his son brutally murdered at Tundla in Firozabad
शवों को देख चीत्कार मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला में जमीन के विवाद को लेकर पिता-पुत्र की हत्या के बाद सोमवार को जब एक साथ उनके शव घर पहुंचे तो परिजन में चीत्कार मच गई। पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की पत्नी बेसुध हो गईं। जिन्हें महिलाएं ढांढ़स बंधाते रहीं थीं। थाना नगला सिंघी के गांव नगला प्रेम के पास रविवार शाम तीन बजे गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने पुत्र रवि यादव, नितिन यादव के साथ खेत जोतने गए थे। जहां गांव के ही हुब्बलाल यादव, भाई देवेंद्र यादव व उसके पुत्रों ने बेरहमी से फावड़ा, बल्लम आदि से प्रहार कर अरविंद यादव व उनके पुत्र नितिन की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान रवि ने भागकर जान बचाई थी।


 
Former Pradhan and his son brutally murdered at Tundla in Firozabad
गांव में शव पहुंचते ही भीड़ जुट गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार शाम तीन बजे करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव व उनके पुत्र नितिन यादव के शव पोस्टमार्टम होकर हाईवे रीजेंसी स्थित उनके आवास पर पहुंचे तो परिजन में चीत्कार मच गई। इस दौरान पूर्व प्रधान की पत्नी किरन यादव एवं नितिन की तीन माह पूर्व ही शादी होकर आई पत्नी चीख मारते हुए बेसुध हो गईं। 

 
Former Pradhan and his son brutally murdered at Tundla in Firozabad
गांव में जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान रिश्तेदार व अन्य महिलाएं उन्हें ढ़ांढस बंधाने का असफल प्रयास करतीं रहीं। शाम पांच बजे करीब दोनों के शवों को पैतृक गांव टीकरी ले जाया गया, गांव पहुंचे पूर्व प्रधान के सैकड़ों की संख्या में समर्थक व हर ग्रामीण की आंखें नम थी। हर कोई इस जघन्य हत्याकांड के लिए हत्यारोपियों को कोस रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pradhan and his son brutally murdered at Tundla in Firozabad
पिता-पुत्र की चिता एकसाथ जलीं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने खेत की जुताई के लिए न जाने का किया था आग्रह
पूर्व अरविंद यादव ने अपने बीच के बेटे नितिन को खेत की जुताई करने के लिए गांव से ट्रैक्टर लाने को कहा तो उनकी पूर्व प्रधान पत्नी किरन यादव ने उन्हें खेत की जुताई आज न करने का आग्रह किया, लेकिन अरविंद यादव ने उनकी एक न सुनी और बेटे रवि व नितिन के साथ खेत पर जुताई करने ट्रैक्टर लेकर चले गए थे। जहां गांव के ही रंजिश मानने वाले हुब्बलाल आदि ने फावड़े आदि से हमलाकर अरविंद यादव व नितिन यादव की हत्या कर दी थी। वहीं रवि ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। ईंट लगने से रवि को भी चोटें आईं हैं।

 
विज्ञापन
Former Pradhan and his son brutally murdered at Tundla in Firozabad
घटनास्थल से शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में किया गया पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधान के पैतृक गांव टीकरी में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे आशीष यादव ने पिता व भाई नितिन को मुखाग्नि दी। पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार गांव में चार बजे करीब पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। मौके पर एसडीएम अनुराधा सिंह, सीओ अमरीश कुमार, इंस्पेक्टर टूंडला अंजीश कुमार, थानाध्यक्ष नगला सिंघी विमलेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पचोखरा पारुल मिश्रा, थानाध्यक्ष रजावली ब्रजकिशोर सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसएसपी सौरभ दीक्षित भी अंतिम संस्कार होने तक पल-पल की जानकारी लेते रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed