फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death of a corona infected patient in Agra

UP: कोरोना संक्रमित की माैत..बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में हुई दिक्कत, इलाज के दाैरान अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 27 May 2025 06:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 27 May 2025 06:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना संक्रमित मरीज की माैत हो गई। कूल्हे की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए मरीज ने एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
death of a corona infected patient in Agra
कोरोना फिर से लेने लगा है लोगों की जान - फोटो : self

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमित फिरोजाबाद निवासी 78 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। उन्हें कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी लैब में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सोमवार रात वृद्ध को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह 7 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद निवासी वृद्ध को करीब 15 दिन से सांस लेने में तकलीफ थी और बुखार भी आ रहा था। कूल्हा भी खराब हो चुका था, जिसके प्रत्यारोपण के लिए 24 मई को परिजन ने सिकंदरा हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

सर्जरी से पहले अस्पताल ने निजी लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव मिली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज के सिर में खून का थक्का जमा था। अस्थमा व अन्य बीमारियां भी थीं। मरीज जब भर्ती हुआ तो उसके साथ कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं थी। उसे संदिग्ध मानते हुए इमरजेंसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, जहां मंगलवार सुबह मरीज ने दम तोड़ दिया। प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत का कहना है कि मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृत्यु के कारणों का पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-UP: बिजली के पुराने बिल होंगे माफ, सीएम योगी के मंत्री ने दिए ये संकेत; इन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम नहीं
मार्च 2020 में कोरोना की पहली लहर आई थी, तब से अब तक आगरा जिले में करीब 400 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 50 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए थे। 20 लाख से अधिक लोगों की जांच कराई गई थी। टीकाकरण के बाद कोविड प्रोटोकॉल बंद हो गया था। फिलहाल जिले में जांच और संक्रमण की रोकथाम के इंतजाम नहीं हैं। 



ये भी पढ़ें-UP: पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या..फावड़े से कई वार, लाश का किया ऐसा हश्र; पोस्टमार्टम करने वालों के कांपे हाथ
विज्ञापन

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है। एसएन में जांच की सुविधा उपलब्ध है। कोई भी संदिग्ध स्वयं जांच करा सकता है। हालांकि पिछले एक महीने में एसएन में कितने मरीजों की कोरोना जांच की गई। इस सवाल का जवाब डीएम नहीं दे सके।


ये भी पढ़ें-B.Ed EXAM: नकल के लिए छात्रों ने ऐसी जगह छुपाया मोबाइल, कोई तलाश न पाए...हिल गया टीचर का भी दिमाग


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed