{"_id":"67fe69f7c192eacaed0059a0","slug":"uproar-over-damage-to-statue-of-former-chief-minister-kalyan-singh-2025-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जलेसर में लगातार दूसरे दिन टकाराव...दो घंटे तक पथराव, देखते रही पुलिस; अब ये हैं क्षेत्र में हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जलेसर में लगातार दूसरे दिन टकाराव...दो घंटे तक पथराव, देखते रही पुलिस; अब ये हैं क्षेत्र में हालात
Tue, 15 Apr 2025 07:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 15 Apr 2025 07:45 PM IST
सार
जलेसर में लगातार दूसरे दिन हालात बिगड़ते दिखे। पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर टकाराव हुआ। फोर्स के पहुंचने पर बड़ा बवाल टल गया। एहतियातन क्षेत्र में अधिकारियों ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
दो पक्षों में होता टकराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के जलेसर कस्बे में सोमवार को दलित युवक को गोली मारने पर हुए बवाल के बाद दूसरे दिन क्षेत्र के गांव मोहनपुर में कल्याण सिंह की प्रतिमा टूटने पर हालात बिगड़ गए। दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पुलिस के सामने पत्थरबाजी करते रहे। करीब 2 घंटे तक यह सिलसिला चला। गनीमत रही कि पुलिस ने सूझबूझ के साथ मामला शांत करा दिया और बड़ा बवाल टल गया।
प्रतिमा के पास बिखरे ईंट-पत्थर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव मोहनपुर में यह प्रतिमा सोमवार को आंबेडकर जयंती वाली रात में ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों को जानकारी भी हुई, लेकिन रात की वजह से मामला शांत रहा। मंगलवार की सुबह बात बढ़ गई। लोधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले और प्रभावशाली लोगों ने जब लोगों की भावनाओं को जोड़कर विरोध जताया तो लोग उग्र हो गए। आरोप सीधे दलित समुदाय पर था तो हमलावर होकर उनकी बस्ती में घुस गए। इन लोगों का यह भी कहना था पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, ऐसे में अपने समाज के नेता के अपमान का बदला खुद लेंगे।
ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
ये भी पढ़ें - Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
पथराव के बाद गलियों में बिखरे पत्थर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर करीब एक बजे के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। गौरतलब बात यह थी कि उस समय पुलिस भी गांव में तैनात थी, लेकिन संख्या कम होने की वजह से भीड़ और पथराव के आगे मजबूर हो गई। फोर्स बुलाने के लिए सूचना दी गई। इस बीच करीब दो घंटे दोनों पक्षों के बीच पथराव चलता रहा। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। बाद में फोर्स व अधिकारियों के पहुंचने पर मामला पूरी तरह शांत हो गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने में कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें - Agra: आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर तीन दिन रहेगी दिक्कत...घर से निकलने से पहले देखें लें ये रूट प्लान
ये भी पढ़ें - Agra: आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर तीन दिन रहेगी दिक्कत...घर से निकलने से पहले देखें लें ये रूट प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते अफसर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीएम और एएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश और एएसपी राजकुमार सिंह ने पथराव के बाद गांव की मुख्य सड़क सहित एक-एक गली में फ्लैग मार्च किया। माइक-लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हिदायत दी कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं न किसी की बातों में आकर कोई भी विधिविरुद्ध कार्य करें। सोशल मीडिया पर काेई भड़काऊ पोस्ट न डालें। बेवजह गांव की गलियों में घूम रहे और घरों के बाहर बैठे लोगों को अंदर जाने को कहा। एसडीएम भावना विमल, सीओ नीतिश गर्ग, संजय सिंह सहित कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।

क्षेत्र में तैनात फोर्स।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर जताया रोष
अखिल भारतीय लोधी समाज कल्याण महासभा की बैठक मंगलवार को जिला संगठन मंत्री देवलाल लोधी के आवास पर हुई। उन्होंने कहा कि लोधी समाज के हृदय सम्राट कल्याण सिंह की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। अखिल भारतीय लोधी समाज कल्याण महासभा इसका विरोध करती है, जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। जिससे कि भविष्य में इस तरह का कृत्य कोई और न कर सके। कहा कि कार्रवाई न होने पर महासभा इसका विरोध कर जगह-जगह प्रदर्शन करेगी। योगेंद्र योगी, बाबू सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह लोधी, भोजराज सिंह लोधी, राधेश्याम लोधी, गीतम सिंह लोधी, वेद प्रकाश लोधी आदि रहे।