फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार हादसे में पांच जिंदा जलेः मां का करुण कंद्रन देख द्रवित हुए लोग, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Sun, 24 Nov 2019 04:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 Nov 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Car Accident Five Died After Fire Update News Etah
हादसे के शिकार लोग - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज मार्ग पर हुए भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी वर्षा के पास से मिली डायरी से उसके घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव तमरौरा निवासी सुनील कुमार शुक्रवार शाम गांव के लिए कार से निकले थे। 
Car Accident Five Died After Fire Update News Etah
हादसे में घायल वर्षा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह बागवाला क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के पास उनकी कार ट्रोला में जा घुसी, जिससे कार में आग लग गई। इस बीच सुनील की बेटी वर्षा किसी तरह कार की खिड़की खुलने से बाहर आ गिरी। वर्षा के पास मिले पर्स को पुलिस ने खोला तो उसमें से एक डायरी मिली, जिसमें वर्षा की सहेली के पिता ब्रजेश का फोन नंबर लिखा मिला। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर सुनील के घर वालों को घटना की जानकारी दी। 
Car Accident Five Died After Fire Update News Etah
पोस्टमार्टम हाउस पर महिला के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम - फोटो : अमर उजाला
हंसता-खेलता परिवार एक मिनट में उजड़ गया। जिस मां ने बेटे को नौ मां तक कोख में पाला, बड़े अरमान से ब्याह कर लाई और नाती को गोदी में खिलाया वह तीनों ही इस दुनिया में नहीं रहे। मां पोस्टमार्टम हाउस पर एक ही बात चिल्ला रही थी, कोई मेरे उन बेटों को ले आओ, जिन्हें पेट में पाला और गोद में खिलाया। बार-बार बेहोश हो रही मां को महिला पुलिसकर्मी पानी पिला कर होश में लाने का प्रयास कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Accident Five Died After Fire Update News Etah
कार हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर आंखों को नम कर देने वाला माहौल था, जिस व्यक्ति ने मंजर देखा या पांच शवों को एक लाइन में रखे देखा उसकी रूह कांप गई। मां-बहन आपस में लिपटकर रो रहे थे तो बराबर में बैठे दो भाई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। तमरौरा निवासी सिपाहीराम और सिया देवी की छह संतानों में सुनील कुमार सबसे बड़े थे और 15 साल से दिल्ली में ड्राइवर थे, छोटा भाई महावीर भी दिल्ली में ही पेंटर है। अन्य तीन भाइयों में जयवीर और सुखवीर सेना की तैयारी कर रहे हैं जबकि सबसे छोटा आकाश पढ़ रहा है, वहीं बहन पूनम सुनील के पास रहकर ही दिल्ली में किसी कंपनी में कार्यरत है। पिता पर चार बीघा खेती है, उसी से परिवार की गुजर-बसर होती है।
 
विज्ञापन
Car Accident Five Died After Fire Update News Etah
वर्षा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल हुई 16 वर्षीय वर्षा पुत्री सुनील कुमार को गंभीर स्थिति में आगरा के एसएन अस्पताल रेफर किया गया था, जहां से देर सायं उसे स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दे दी गई। मृतक सुनील के जीजा रामानंद वर्षा को लेकर घर पहुंच गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed