{"_id":"6a9468003cc0868a49017ebe","slug":"etah-news-anu-yadav-fooball-etah-news-c-163-1-eta1004-155811-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल कैंप के लिए अनु यादव का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल कैंप के लिए अनु यादव का चयन
विज्ञापन
अनु यादव
एटा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से अंडर-17 प्रदेश स्तरीय बालिका फुटबॉल कैंप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल एवं चयन किया गया। अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में एटा की अनु यादव ने शानदार प्रदर्शन कर मंडलीय टीम में स्थान बनाया।
इसके बाद अलीगढ़ मंडल की ओर से प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अनु का चयन प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल कैंप के लिए किया गया है।
प्रदेश स्तरीय कैंप आगरा स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। अनु यादव निवासी ग्राम डांडा, ने अपने चयन का श्रेय फुटबॉल कोच मनोज कुमार के प्रशिक्षण और जिला फुटबॉल संघ के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
अनु के चयन पर जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों में संरक्षक संजीव कुमार एआरएम, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बंटी यादव, सचिव राजीव यादव, अनूप द्विवेदी टीम कोच उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम, संयुक्त सचिव मनीष दुबे, सुशील यादव शैलू, राजीव वर्मा, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, डॉ. अनुमित द्विवेदी, सेवाराम, सत्येंद्र कश्यप, नवजोत सिंह, सौरभ कुमार ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।