फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news rani avanti bai

Etah News: आजादी की जंग में महान नायिका थी रानी अवंतीबाई

Sun, 30 Aug 2026 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
etah news rani avanti bai
मारहरा में रानी अबंतीबाई लोधी की जयंती समारोह में जनसभा में मंचासीन पूर्व सांसद राजवीर सिंह राज
मारहरा। रानी अवंतीबाई शोभायात्रा के कस्बे के आरएबी इंटर कॉलेज में पहुंचने पर जनसभा हुई, जिसको संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा आजादी की जंग में रानी अवंतीबाई महान नायिका थी। उनके अदम्य साहस से अंग्रेजी सेना के हौसले पस्त हो गए थे। उन्होंने कहा देश में लोधी राजपूत समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, जिसको इतिहास में दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


राजू भैया ने कहा शौर्य और त्याग की प्रतिमूर्ति रानी आवंतीबाई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। नई पीढ़ी को समाज के गौरव और देश पर बलिदान हुए लोगों का इतिहास जानकर प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभा में शिक्षा का मंत्र देते हुए कहा शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से खुद को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा शिक्षा से तरक्की के सारे रास्ते खुलते हैं। राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा लोधी समाज का सम्मान भाजपा से है, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा एकजुट रहने का मंत्र देते हुए कहा लोधी समाज किसी के बहकावे में न आए। कुछ लोग बहककर गलत रास्ते पर चले जाते हैं, जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना होता है। सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा उन्होंने लोधी समाज को राजनीतिक दिशा दी। जनसभा को ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोेधी, विधायक वीरेंद्र लोधी, कासगंज विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह वर्मा, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed