बदायूं के दातागंत कोतवाली में युवक राजेश की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात बताई गई, लेकिन जिस तरह से घटनाक्रम छिपाया। उससे पुलिस पर ही सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही बेहोश राजेश को टी-शर्ट पकड़कर जोर से झकझोरते नजर आ रहा है। एक होमगार्ड बोतल से राजेश के चेहरे पर पानी मारते दिख रहा है। पुलिस के अमानवीय चेहरे के पीछे घटनाक्रम को छिपाने की साजिश साफ नजर आ रही है। वहीं, अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसमें राजेश के तीन सगे ममेरे भाई भी शामिल हैं।
2 of 9
बेसुध राजेश को अंगोछे से हवा करता शख्स
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अटसेना में भंडारे के दौरान हुए झगड़े के बाद पुलिस ने गांव निवासी राजेश (28 वर्ष) को पकड़ा था। शांति भंग की कार्रवाई कर राजेश को हवालात में बंद कर दिया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम से जुड़ा दातागंज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सिपाही और होमगार्ड राजेश को हवालात गेट पर बोतल से पानी पिलाते लाते नजर आ रहे हैं। हवालात के गेट पर सिपाही राजेश को उसकी टी-शर्ट पकड़कर झकझोरते साफ नजर आ रहा है।
3 of 9
राजेश की टी-शर्ट पकड़े खड़ा सिपाही
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शरीर में नहीं दिखी थी कोई हलचल
झकझोरने के दौरान उसे रोकने के लिए पैर से टिकाते हुए भी दिख रहा है। उसी दौरान होमगार्ड बोतल से पानी राजेश के मुंह पर मारते नजर आ रहा है। इसके बाद राजेश को दोनों छोड़ देते हैं। राजेश फर्श पर लुढ़क आता है, उस समय उसकी शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। दोनों अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाने चले जाते हैं। कुछ देर बाद होमगार्ड फिर आता है। उसके चेहरे की तरफ गौर से देखता है और कपड़े चेक करता है। कुछ सेकंड के बाद होमगार्ड फिर चला जाता है।
4 of 9
हिरासत में युवक की मौत का मामला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद दरोगा, सिपाही व होमगार्ड के साथ एक अन्य व्यक्ति वहां आता है और राजेश की अंगोछे से हवा करता नजर आ रहा है। अंगोछे को हिला हिलाकर हवा करता है। हवा करने वाले व्यक्ति के चेहरे के भाव से लग रहा है कि वह कुछ कह रहा है, उसके चेहरे पर चिंता साफ नजर आ रही है। वायरल वीडियो 4.17 मिनट है। इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है कि राजेश के साथ हवालात में कुछ तो हुआ है था, तभी उसकी अचानक इतनी तबीयत बिगड़ गई कि उसका शरीर एक साथ ढीला हो गया था।
5 of 9
पोस्टमार्टम के बाहर खड़े परिजन व पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का केस दर्ज करने पर उठे पुलिस की मंशा पर सवाल
इस मामले में वीडियो वायरल ने जहां पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, वहीं शुक्रवार की रात तक पुलिस राजेश की मौत हृदयघात से बता रही थी लेकिन अब पुलिस ने राजेश की मौत के मामले में दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जब राजेश की मौत हृदयगति रुकने से हुई है तो पुलिस ने दूसरे पक्ष पर संगीन अपराध में केस दर्ज क्यों किया, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।