फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crude Oil: यूपी के इस जिले में कच्चे तेल की तलाश, अफसरों ने डाला डेरा, कई जगह कराई बोरिंग...जांच जारी

Mon, 17 Feb 2025 08:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 08:33 PM IST
सार

बदायूं जिले में कच्चे तेल का भंडार होने की संभावना के चलते अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी की टीम सर्वे कर रही है। कंपनी के अधिकारी उघैती क्षेत्र में डेला डाले हुए हैं। जमीन में बोरिंग कराकर जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन
search for crude oil continues in UP Badaun
खेत में बोरिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कच्चे तेल होने की संभावना के चलते अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने उघैती क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने रघुनाथपुर पीपरी गांव के पास एक खेत में बोरिंग कराकर तेल तलाशने की कोशिश की। चार दिन पहले भी गांव में एक दूसरे स्थान पर बोरिंग की गई थी। इससे पहले भी गांव में ही अक अन्य स्थान पर बोरिंग हो चुकी है। हालांकि अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लग सकी है। वहीं, जिले में कच्चे तेल का भंडार होने की अटकलें भी फिर से शुरू हो गई हैं। 


search for crude oil continues in UP Badaun
खेत में खोदाई करता मजदूर - फोटो : अमर उजाला
अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी को जिले में जहां-जहां कच्चा तेल होने के संकेत मिल रहे हैं, वह वहां-वहां वैज्ञानिक विधि से बोरिंग करा रही है। कच्चा तेल होने की पुष्टि के बाद इस दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। रविवार को उघैती क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी में कंपनी के कर्मियों ने तिपाई लगाकर बोरिंग कराई गई। 
search for crude oil continues in UP Badaun
खेत में बोरिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
 कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उघैती के अलग-अलग स्थानों पर बोरिंग और अन्य वैज्ञानिक विधियों से कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। जिन स्थानों पर तेल होने के अंश प्राप्त हुए हैं, वहां पर तिपाई लगाकर बोरिंग कराई जा रही है। इसके बाद कुछ दूरी पर जीपीएस लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
search for crude oil continues in UP Badaun
मौके पर कंपनी के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि शूटर मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट किया जाएगा, जिसकी रीडिंग जीपीएस से ली जाएगी। गणना के बाद ही तेल के भंडार होने के बारे में पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि उद्यैती क्षेत्र में कुछ स्थानों पर निकाले गए पानी में कच्चे तेल के अंश मिले हैं। 
विज्ञापन
search for crude oil continues in UP Badaun
कच्चे तेल की तलाश तेज - फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी को कंपनी की टीम उघैती के गांव टिटोली पहुंची थी। जहां पूर्व में भी कच्चे तेल के संकेत मिले थे। जिसके चलते करीब 500 फीट से अधिक गहराई की बोरिंग कराई गई। पानी निकालकर नमूना लिया गया था। वहीं, इलाके में एक बार फिर से कच्चा तेल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed