Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ पूर्णिमा 2025: बदायूं में कछला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी; तस्वीरें

Wed, 12 Feb 2025 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 02:11 PM IST
सार

माघ पूर्णिमा पर कछला घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही लोग स्नान करने में जुट गए। कछला के दोनों घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। 

विज्ञापन
devotees took holy bath in the Ganga at Kachla Ghat on Magh Purnima
कछला घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

माघ पूर्णिमा पर बदायूं के कछला घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना करने के बाद दान-पुण्य किया। कछला घाट पर बुधवार को तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। कछला के दोनों घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। घाटों पर पुलिस मौजूद रही। स्टीमर से भी स्नान करने वालों पर नजर रखी जा रही थी। दोपहर 12 बजे तक घाट पर भीड़ बनी रही। आसपास के जिलों समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे। 

Trending Videos
devotees took holy bath in the Ganga at Kachla Ghat on Magh Purnima
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए एक दिन पहले ही श्रद्धालु कछला घाट पर आना शुरू हो गए थे। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से गंगा स्नान शुरू हो गया। कछला घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से गंगा में गहराई वाले स्थान चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराई गई। 

devotees took holy bath in the Ganga at Kachla Ghat on Magh Purnima
कछला घाट पर जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर एक दर्जन से अधिक अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए। 15 नाव लगाई गईं। प्रत्येक नाव पर नाविक के अलावा दो-दो गोताखोर भी मौजूद रहे। नाविकों को यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई कि वह श्रद्धालुओं को गहराई वाले स्थानों की ओर नहीं जाने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees took holy bath in the Ganga at Kachla Ghat on Magh Purnima
कछला घाट पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ये हैं खतरनाक प्वाइंट
  • जलस्तर से घिरे रेलवे पुल के चार पिलर के पास का इलाका।
  • सड़क मार्ग पुल के तीन पिलर के पास गहराई अधिक।
  • कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर पश्चिमी दिशा का इलाका।
  • पूर्वी दिशा में श्मशान घाट के आसपास का क्षेत्र।
विज्ञापन
devotees took holy bath in the Ganga at Kachla Ghat on Magh Purnima
कछला घाट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घाट से पहले बनाए गए दो पार्किंग स्थल
कछला घाट पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग राधेलाल कॉलेज के मैदान में कराई गई। दूसरी तरफ कासगंज वाले छोर पर घाट से काफी पहले वाहनों को रोककर उसी ओर बने पार्किंग स्थल में खड़ा कराया गया। घाट तक श्रद्धालुओं को पैदल ही जाना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed