फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर कार हादसा: पलभर में छिन गईं शादी की खुशियां, पांच लोगों की मौत से दो परिवारों में मातम

Thu, 19 Jun 2025 12:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

Bulandshahr Car Accident: बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए कार हादसे में दो परिवारों की खुशियां खाक गईं। पुलिया से टकराने के बाद कार में आग लगी, जिससे मासूम समेत पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे की खबर मिलते ही सहसवान के हमूपुर चमरपुरा गांव में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Bulandshahr car accident two families are mourning due to the death of five people in budaun
बुलंदशहर कार हादसा: मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में तंजील अहमद, उनकी पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन और दो साल के भांजे जैनुल की मौत से शादीवाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया। सुबह हादसे की खबर जब लोगों ने सुनी तो गांव में चीख-पुकार मच गई।



सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद उर्फ लल्ला (25) दिल्ली के मालवीय नगर में पत्नी निदा व पिता तनवीर अहमद के साथ रहते थे। वह एसी मैकेनिक थे और एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता रंगाई-पुताई का काम करते हैं। वहीं पास में ही खैरपुर बल्ली निवासी उनके बहनोई जुबैर भी अपने परिवार के साथ रहते थे। वह रंगाई-पुताई के ठेकेदार थे।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर कार हादसा: 'अल्लाह तूने ये क्या किया...', निदा-तंजील के निकाह और मौत की तारीख 18; पांच जिंदा जले

Bulandshahr car accident two families are mourning due to the death of five people in budaun
तंजील अहमद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव में चाचा अलीम की शादी में 16 जून को तंजील परिवार सहित कार से गांव आए थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे तंजील दिल्ली जाने के लिए सभी को साथ लेकर कार से निकले। कार वे खुद चला रहे थे। घर वालों ने बड़े प्यार से उनको विदा किया। वह बबराला व अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली के लिए जा रहे थे। 

Bulandshahr car accident two families are mourning due to the death of five people in budaun
पुलिया से टकराने के बाद कार में लगी थी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनकी कार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट पहुंची तो तंजील को झपकी आ गई और कार पुलिया व डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार सवार तंजील, पत्नी निदा, बहनोई जुबैर, बहन मोमिन व जैनुल जिंदा जल गए। वहीं 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulandshahr car accident two families are mourning due to the death of five people in budaun
तंजील अहमद और निदा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात माह पहले हुई थी तंजील की शादी
तंजील की शादी सात माह पहले 18 नवंबर को सहसवान की रहने वाली निदा के साथ हुई थी। वह पत्नी के साथ ही दिल्ली में ही रह रहे थे। आज दोनों की एक साथ मौत होने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खैरपुर बल्ली निवासी जुबैर व उनकी पत्नी मोमिन व दो साल के बेटे जैनुल की मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन
Bulandshahr car accident two families are mourning due to the death of five people in budaun
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपनी शादी के अगले दिन की थी बहन मंतशा की शादी
18 नवंबर को तंजील की शादी हुई तो दूसरे ही दिन बहन मंतशा की बरात आ गई। उसकी शादी गांव के ही आदिल के साथ की थी। बहन गांव में अपने परिवार के साथ रह रही थी। बुधवार की सुबह उसने अपने भाई को माथा चूमकर विदा किया था। हादसे की सूचना मिलते ही मतंशा बेसुध हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed