{"_id":"685391dc6a167788b40c83f4","slug":"bulandshahr-road-accident-nida-tanzil-marriage-and-death-on-18th-both-stayed-together-for-seven-months-2025-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर कार हादसा: 'अल्लाह तूने ये क्या किया...', निदा-तंजील के निकाह और मौत की तारीख 18; पांच जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर कार हादसा: 'अल्लाह तूने ये क्या किया...', निदा-तंजील के निकाह और मौत की तारीख 18; पांच जिंदा जले
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:02 AM IST
सार
बदायूं के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी हाजी तनवीर हुसैन ने सबसे बड़े बेटे तंजील का निकाह 18 नवंबर 2024 को निदा के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। अब दोनों की 18 जून को मौत हो गई। सात जन्मों तक एक दूजे के साथ जीने-मारने की रस्म निभाने वाले निदा व तंजील का जीवन महज सात महीनों में ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
1 of 12
bulandshahr road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यह इत्तेफाक ही है कि बदायूं के हमूपुर चमरपुरा के तंजील और निदा के निकाह और रुखसत की तारीख 18 है। सात जन्मों तक एक दूजे के साथ जीने-मारने की रस्म निभाने वाले निदा व तंजील का जीवन महज सात महीनों में ही आग की लपटों में काफूर हो गया। इस तारीख ने जहां तंजील और निदा को एक-दूजे से मिलाया। वहीं, अब इसी तारीख को दोनों एक साथ ही सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी हाजी तनवीर हुसैन ने सबसे बड़े बेटे तंजील का निकाह 18 नवंबर 2024 को निदा के साथ बड़ी धूमधाम से किया था। निदा के पिता ने तंजील को दहेज में नई कार दी थी। तंजील पत्नी के साथ दिल्ली में ही रहकर एक एसी कंपनी में नौकरी करते थे।
2 of 12
तंजील अहमद और निदा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, उसके परिवार के लोग भी दिल्ली में रहकर रंगाई पुताई समेत अलग-अलग रोजगार करते हैं। बुधवार को एक साथ पांच मौतों की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में चीत्कार मच गई। हर कोई तंजील और उसके बहनोई जुबैर के घर की ओर दौड़ पड़ा।
3 of 12
मृतक तंजील अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने बताया कि तंजील और निदा के निकाह के अभी सात महीने ही बीते हैं। जबकि दोनों की जिंदगी के आखिरी लम्हें भी 18 जून को ही समाप्त हो गए। इस हादसे ने गांव के लोगों को झकझोर दिया है। हर किसी की जुबां पर बस यहीं शब्द हैं, अल्लाह तूने यह क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
हादसे के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ कफन में लिपटें पहुंचे पांच शव, चीत्कार से दहल उठा चमरपुरा और खैरपुर वल्ली
महज 500 मीटर की दूरी बसे हमूपुरा चमरपुरा और खैरपुल्ली गांव के लोग बुधवार सुबह एक साथ पांच लोगों की मौत से दहल उठे। दोनों गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदारों और मृतकों के घरों में चीत्कार मच गई। शाम एक साथ गांव पहुंचे पांच शवों को देख लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। परिवार के लोग शवों से लिपटकर रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
5 of 12
हादसे के बाद विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कतार में रखे पांच शवों का मंजर देख हर किसी की आंखे नम हो गई। देर शाम परिवार के लोगों ने सभी पांचों शवों का गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए खाक किया। उसमें कई गांव के लोग शामिल हुए। तंजील के गांव हमूपुर चरमपुरा और उसके बहनोई जुबैर के गांव खैलपुर वल्ली में महज 500 मीटर की दूरी हैं। तंजील की ससुराल करीब सात किलोमीटर दूर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।