फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अवैध कॉलोनियों को ढहा रहा योगी का बुलडोजर, बिजनौर में हुई बड़ी कार्रवाई, अब अगले निशाने पर ये इलाके

Mon, 11 Apr 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Apr 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
UP News: Administration officers have demolished five colony by bulldozer in Bijnor city see photos
बिजनौर में चला योगी बाबा का बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में प्रशासन का बुलडोजर शेरकोट की पांच अनाधिकृत कॉलोनियों पर जमकर चला। प्रशासन ने सोमवार को नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर काटी जा रहीं पांच कॉलोनियों में बगैर नक्शा पास कराए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। चेतावनी दी है कि ग्राम समाज, तालाब या फिर अन्य सरकारी संपत्ति पर अनाधिकृत कब्जे को स्वयं ही मुक्त कर दिया जाए, नहीं तो प्रशासन का बुलडोजर ध्वस्त करेगा।



एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने बताया कि प्रशासन सरकारी संपत्ति को कब्जामुक्त कराने के लिए सख्त है। जिसने भी तालाब, पालिका, ग्राम समाज की सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर रखा है, ऐसे लोग सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कर प्रशासन को अवगत करा दें।

UP News: Administration officers have demolished five colony by bulldozer in Bijnor city see photos
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

सोमवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के साथ शेरकोट में खेती की जमीन पर काटी जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों में हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ दिया।

UP News: Administration officers have demolished five colony by bulldozer in Bijnor city see photos
कार्रवाई के दौरान मौजूद रही पुलिस। - फोटो : amar ujala

ये हैं ध्वस्त की गईं पांच कॉलोनियां 
नायब तहसीलदार ने बताया कि शेरकोट में जिन पांच कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। वे बगैर स्वीकृति के काटी जा रहीं थीं। इनमें से दो कॉलोनियां भनोटी रोड पर, दो शाह आलमपुर रोड पर व एक कॉलोनी रामसहायवाला मार्ग पर है। हिदायत दी है कि फिर से किसी ने भी निर्माण करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Administration officers have demolished five colony by bulldozer in Bijnor city see photos
बिजनौर में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

धामपुर, नींदडू, नहटौर में चलेगा बुलडोजर
नायब तहसीलदार का कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से धामपुर, नहटौर, स्योहारा, नींदडू आदि भी अनाधिकृत निर्माण चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही यहां पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। इस मौके पर राजस्व विभाग की टीम में लेखपाल डेविड, लल्लन पटेल, पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम व एसओ मनोज परमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
UP News: Administration officers have demolished five colony by bulldozer in Bijnor city see photos
कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन की टीम। - फोटो : amar ujala

तुम तो खरीद लो बस, बाकी काम तो हम स्वयं करा लेंगे
लोगों का कहना है कि वह तो कॉलोनाइजरों के चक्कर में आ गए हैं। उन्हें यह पता होता है कि वे जिस कॉलोनी में प्लॉट खरीद रहे हैं। वह कॉलोनी अनाधिकृत है तो कदापि न खरीदते। कॉलोनाइजरों ने प्लॉटों को बेचते समय भरोसा दिया था कि वह खरीद लें, बाकी सब काम वह प्रशासन से स्वयं करा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed