फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PET: Mathematics confused, Hindi, General Knowledge, Reasoning questions were easy

पीईटी : गणित ने उलझाया, हिंदी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के सवाल रहे आसान

Sat, 31 Oct 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
PET: Mathematics confused, Hindi, General Knowledge, Reasoning questions were easy
बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में पेट की परीक्षा से पूर्व परीक्षा​र्थियों की बायोमेट्रिक करते ​शि
बिजनौर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देकर केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित के सवालों ने उलझाया। खासकर जोड़, घटाव, गुणा और भाग करने में ज्यादा समय लगा। हिंदी, रीजनिंग व सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। अभ्यर्थियों ने पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

अभ्यर्थी देवेंद्र यादव ने बताया प्रश्न पत्र अच्छा था। सामान्य ज्ञान व हिंदी विषय के प्रश्न सरल थे। प्रश्न पत्र में अच्छे अंक आने की संभावना है।
नितिन गंगवार ने बताया कि प्रश्न पत्र तैयारी के अनुरूप आया। रीजनिंग, सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल रहे।
अभ्यर्थी शिवम ने बताया कि गणित विषय के कई प्रश्नों में गुणा, घटाव व जोड़ में समय लगा।
केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक पहचान की गई। शिक्षा, प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रथम पाली में 62.36 प्रतिशत और द्वितीय पाली में 64.73 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


खराब मौसम ने भी परेशान रहे अभ्यर्थी
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए बिजनौर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी शाहजहांपुर, पीलीभीत, अमरोहा, मेरठ आदि जिलों से आए थे। दूर से आए अभ्यर्थियों को खराब मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश में केंद्रों पर पहुंचने में भी दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम पाली में यह अभ्यर्थी रहे उपस्थित
पंजीकृत- 10656
उपस्थित-6645
अनुपस्थित-4011
उपस्थिति प्रतिशत-62.36
द्वितीय पाली में अभ्यर्थियों की स्थिति
पंजीकृत- 10656
उपस्थित-6898
अनुपस्थित-3758
उपस्थिति प्रतिशत-64.73

बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में पेट की परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक करते शि

बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में पेट की परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक करते शि

बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में पेट की परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक करते शि

बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में पेट की परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक करते शि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed