{"_id":"6ae4f0ec6d92b79a1e060cfb","slug":"industrial-corridor-search-for-land-resumes-in-all-tehsils-bijnor-news-c-27-1-bij1027-194326-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक गलियारा : सभी तहसीलों में फिर शुरू हुई जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक गलियारा : सभी तहसीलों में फिर शुरू हुई जमीन की तलाश
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए प्रशासन ने फिर से जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले बिजनौर तहसील क्षेत्र में चिह्नित जमीन में से करीब 400 हेक्टेयर जमीन में मालन नदी का पानी भर गया था। ऐसे में इस जमीन को अनुपयुक्त मानते हुए दोबारा सभी तहसीलों में नए सिरे से सर्वे कराकर उपयुक्त भूमि चिह्नित कराई जा रही है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से औद्योगिक गलियारे के लिए एक ही स्थान पर करीब 12 हजार बीघा जमीन की मांग की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में एक जगह जमीन उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए अब जिले की सभी तहसीलों में जमीन की तलाश कराई जा रही है। ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयुक्त स्थान मिल सके। औद्योगिक गलियारे के लिए ऐसी जमीन की तलाश है, जिसके आसपास कोई बड़ी नहर न हो। साथ ही जमीन के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन के तार भी नहीं गुजरने चाहिए। इन मानकों के आधार पर ही भूमि को उपयुक्त माना जाएगा। प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों में दोबारा सर्वे कराकर ऐसी जमीन चिह्नित कराई जा रही है, जहां औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जा सके।
प्रशासन से औद्योगिक गलियारे के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशने के लिए कहा गया है। अभी चिह्नित जमीन की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
....राकेश गुप्ता, नोडल अधिकारी, यूपीडा