फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The girl jumped into the Ganges from the barrage bridge.

Bijnor News: बैराज पुल से युवती ने गंगा में लगाई छलांग

Sat, 31 Oct 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped into the Ganges from the barrage bridge.
बिजनौर। किरतपुर की रहने वाली युवती ने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्थित गंगा बैराज पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर ने उसे सकुशल निकाल लिया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शुक्रवार दोपहर एक युवती गंगा बैराज पुल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती काफी देर से वहां घूम रही थी। अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। लोगों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोर ने युवती को गंगा से निकाल लिया और बैराज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह किरतपुर की रहने वाली है। चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी है। तीन माह पहले तक नोएडा में नौकरी करती थी लेकिन इसके बाद से वह घर पर रह रही है। कभी-कभी अपने भाई के पास बिजनौर में रहने लगती है। सूचना पर युवती के परिजन भी गंगा बैराज पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवती कुछ परेशान चल रही है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को युवती के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed