जांबाजी: नहर में करंट था, मनोज ने फिसलती कार को रोकने के लिए अड़ा दिया कंधा, बचाई आठ पुलिसकर्मियों की जान
बिजनौर में बदमाशों का पीछा करते वक्त सिपाही मनोज नहर में करंट लगने से शहीद हो गए। अपनी बहादुरी से उन्होंने आठ पुलिसकर्मियों को खतरे से आगाह किया, जिससे उनकी जान बच सकी।
शुक्रवार देर शाम नगीना रोड चक्कर चौराहे के पास कार में सवार कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच पास में ही खड़ी डायल 112 की गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तभी बदमाश नगीना रोड की ओर भाग निकले। इसके साथ ही पुलिस की एक और गाड़ी ने उनका पीछा किया।
तभी सालमाबाद भरेरा के पास से गुजर रहे नहर की पटरी की ओर बदमाश मुड़ गए। नहर पटरी पर बदमाश दोनों ओर से घिरता देख गाड़ी को नहर की तरफ मोड़ दिया। बदमाशों की गाड़ी की टक्कर हाई टेंशन लाइन के खंभे हो गई।
यह भी पढ़ें: ISI Agent Arrested: पूछताछ में खुलासा, ISI के लिए जासूसी कर रहे वेस्ट UP-दिल्ली-देहरादून के एजेंट, 20 रडार पर
खंभे से टकराकर बदमाशों की गाड़ी नहर में जा गिरी। तभी पीछे से आ रहे पुलिसकर्मी मनोज और गंगाराम नहर में कूद गए। इसी बीच हाई टेंशन लाइन का एक तार टूट कर नहर में आ गिरा। पानी में करंट फैलने के कारण दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और पुलिस ने दोनों ही पुलिस कर्मियों को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया।
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। घायल हालत में मिले बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सिओ सिटी राकेश वशिष्ठ और सिओ संग्राम सिंह शहर कोतवाल उदय प्रताप और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
लेकिन दोनों सिपाही करंट की चपेट में आ गए। घायल बदमाश ने अस्पताल में यहां तक कहा कि सिपाही की बहाुदरी के कारण उसकी जान बच गई, वरना गाड़ी के साथ वह भी पानी में डूब जाता।
सिपाही मनोज की मौत का पता चलते ही बिजनौर पहुंचे
बिजनौर में बदमाशों का पीछा करते नहर में करंट लगने से जान गंवाने वाले सिपाही मनोज की मौत का पता चलते ही हेवा गांव में शोक छा गया। इसके वाद सिपाही मनोज के परिवार वाले और ग्रामीण बिजनौर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें जानकारी दी गई, लेकिन शुरुआत में हालत गंभीर होने के बारे में बताया गया। मौत होने की जानकारी काफी समय बीतने के बाद दी गई।
सिपाही मनोज कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी पत्नी एक बेटा है। मनोज का बड़ा भाई प्रवीण सीआईएसएफ और दूसरा भाई बिजवाड़ा इंटर कॉलेज में पीटीआई है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज के पिता बिजेंद्र सिंह गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं।