{"_id":"6aa6ff73c66a87100809eed9","slug":"foreign-guests-sipped-vidur-herbal-tea-at-the-brics-summit-bijnor-news-c-27-1-bij1027-190143-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ब्रिक्स सम्मेलन में विदेशी मेहमानों ने ली विदुर हर्बल चाय की चुस्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ब्रिक्स सम्मेलन में विदेशी मेहमानों ने ली विदुर हर्बल चाय की चुस्की
विज्ञापन
बिजनौर। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए मेहमानों के लिए गाला डिनर में खास व्यंजन तैयार किए गए। इनमें बिजनौर की विदुर हर्बल चाय भी शामिल रही। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित अन्य मेहमानों ने ''विदुर हर्बल टी'' की चुस्की ली।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12, 13 दिसंबर को ब्रिक्स सम्मेलन हुआ। इसमें बिजनौर की हर्बल टी भी धूम रही। बिजनौर में स्वयं सहायता समूह, लक्खीवाला, टांडा माईदास की महिलाएं हर्बल टी बनाकर देशभर में नाम कमा रही है। गांव लक्खीवाला निवासी बबीता रानी ने बताया कि करीब दो माह पहले नीति आयोग ने हर्बल टी के 250 पैकेट मंगाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे भी मन की बात कार्यक्रम में बिजनौर की हर्बल टी का जिक्र किया था। देश और विदेश में छाने से चाय की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल इसे ऑनलाइन ही बेचा जा रहा है। आर्डर मिलने पर ही चाय तैयार करके भेजी जाती है।
ऐसे तैयार होती है हर्बल टी
हर्बल टी में गिलोय, कच्ची हल्दी, मुलेठी, जामुन, अमरुद के पत्ते, स्टीविया इलायची, सौंफ, तुलसी, दालचीनी आदि से तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा तैयार चाय पर लेमन ग्रास के पानी का छिड़काव होता है। यह समूह हर्बल टी के अलावा विदुर अर्जना हृदयशक्ति टी भी तैयार कर रहा है। इसमें दूध डालकर भी चाय तैयार की जाती है। चाय के 100 ग्राम पैकेट की कीमत 300 रुपये है।
विज्ञापन
देशभर में ऑनलाइन भेजी जा रही है हर्बल चाय
बबीता रानी का कहना है कि बंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता, गुड़गांव सहित अन्य शहरों और प्रदेशों में भेजी जा रही है। इन प्रदेशों से ऑनलाइन चाय के ऑर्डर मिल रहे हैं। ऑर्डर मिलने से समूह की महिलाएं उत्साहित हैं।
बिजनौर में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार विदुर हर्बल टी ब्रिक्स सम्मेलन में आए विदेशी महमानों के स्वागत में परोसी गई। सूचना मिली है कि उन्होंने चाय को काफी सराहा है। ....मनोज वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम, बिजनौर