फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चचेरे भाई का कत्ल कर मांगी पांच लाख की फिरौती, इंस्टाग्राम पर भेजा संदेश; लाश संग ये घिनौना काम करता कातिल

Sat, 10 May 2025 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 May 2025 11:31 AM IST
सार

यूपी के बिजनौर में चचेरे भाई ने चार दोस्तों के साथ मिलकर पांच लाख की फिरौती के लिए छात्र को मार डाला। हत्या करने के बाद इंस्टाग्राम के जरिए संदेश भेजकर फिरौती मांगी। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Cousin along with four friends killed student for ransom of Rs. 5 lakh in bijnor
आयुष हत्याकांड - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में पांच लाख की फिरौती के लिए सातवीं कक्षा के छात्र का अपहरण किया। छात्र पर ही परिवार वालों से पांच लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। छात्र के इनकार करने पर भेद खुलता देख छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई समेत पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। छात्र का शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। 


गांव हुसैनपुर कलां के रहने वाले दीपक कुमार का बेटा आयुष (14) मंगलवार की दोपहर घर से निकला। शाम तक नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की। बुधवार को थाना शिवालाकलां में अपहरण का केस दर्ज कराया। लापता की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। 
Cousin along with four friends killed student for ransom of Rs. 5 lakh in bijnor
छात्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
शव को गड्ढे में दबाने की फिराक में थे आरोपी
इसी दौरान आरोपी आयुष की हत्या कर चुके थे और वे शव को गांव इमलिया के जंगल में गड्ढे में दबाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। घेराबंदी होती देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंके। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी अनिकेत के पैर में गोली लगी। इसके साथ-साथ पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी दबोच लिया। पुलिस ने खेत से आयुष का शव भी बरामद किया। वहीं आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, चार मोबाइल फोन, फावड़ा बरामद किया है। 
Cousin along with four friends killed student for ransom of Rs. 5 lakh in bijnor
छात्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
दोस्त के जरिए आयुष को घर से बुलाया 
एसपी अभिषेक झा का कहना कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत आयुष को उसके मित्र नकुल के जरिए बुलाया। इसके बाद पांचों ने आयुष को जंगल में ले जाकर उसके परिजनों से पांच लाख की फिरौती लेने का प्लान समझाया। आयुष से कहा गया था कि वह खुद के अपहरण होने की बात कहते हुए अपने घर से पांच लाख रुपये मंगवाए। जिस पर आयुष ने इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cousin along with four friends killed student for ransom of Rs. 5 lakh in bijnor
छात्र की हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद
उससे कहा गया था कि दो लाख रुपये उसे दिए जाएंगे बाकी तीन लाख हम पांचों बांट लेंगे। इनकार करने और योजना का भेद खुलता देख उसके चचेरे भाई अनिकेत ने बाकी साथियों के साथ मिलकर आयुष की हत्या कर दी। आयुष केलनपुर के किसान इंटर कॉलेज में सातवीं का छात्र था।

 
विज्ञापन
Cousin along with four friends killed student for ransom of Rs. 5 lakh in bijnor
आयुष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
इकलौते बेटे की हत्या से परिवार का बुरा हाल 
मृतक आयुष के पिता दीपक खेती करते हैं। आयुष उनका इकलौता पुत्र था। आयुष की एक बहन भी है। उसकी हत्या से परिवार में गम का माहौल बना हुआ है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed