फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 06:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 May 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Police raid in spa center 14 youth arrested including girls of Delhi and Panipat see photos
मसाज सेंटर पर छापा। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले में नगर के चर्चित मसाज सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मसाज सेंटर से पांच युवतियों और नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।



नगर के कृष्णा टाकीज चौराहे के निकट यूनिक मार्केट की ऊपरी मंजिल में करीब एक वर्ष से युवतियों द्वारा मसाज सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को मिली थी। गुरुवार की दोपहर ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने मसाज सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की तो हड़कंप मच गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी और अपराध निरीक्षक ने महिला पुलिस के साथ छापामारी की। पुलिस ने मसाज सेंटर से पांच युवतियां और नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।

Bijnor Police raid in spa center 14 youth arrested including girls of Delhi and Panipat see photos
पकड़े गए युवक। - फोटो : amar ujala

मसाज सेंटर से पकड़ी गईं युवतियां पानीपत और दिल्ली की बताई जा रहीं हैं। थाना प्रभारी और अपराध निरीक्षक द्वारा मसाज सेंटर संचालक, युवतियों और सेंटर पर मिले युवकों से पूछताछ की गई। 

Bijnor Police raid in spa center 14 youth arrested including girls of Delhi and Panipat see photos
मसाज सेंटर पर छापा। - फोटो : amar ujala
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और मारा छापा 
एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापामारी के लिए दो टीमें गठित की थीं। एक टीम सादी वर्दी में थी। पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मसाज सेंटर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार छापामारी के दौरान मसाज सेंटर पर आपत्तिजनक स्थिति मिली। मसाज सेंटर के कुछ अभिलेख भी कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Police raid in spa center 14 youth arrested including girls of Delhi and Panipat see photos
मसाज सेंटर पर छापा। - फोटो : amar ujala

पानीपत और दिल्ली की युवतियां चलातीं थीं मसाज सेंटर
छापामारी के दौरान पकड़ी गई मसाज सेंटर संचालक युवतियों में पानीपत निवासी तीन युवती और नई दिल्ली निवासी दो युवती शामिल हैं। इनमें से तीन युवतियां विवाहित हैं। पुलिस ने मसाज सेंटर पर काम करने वाले शामली निवासी मोहित को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bijnor Police raid in spa center 14 youth arrested including girls of Delhi and Panipat see photos
स्पा सेंटर पर छापा। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में नजीबाबाद के मोहल्ला मुनीरगंज निवासी आदिल, इस्हाक, पालोमल कॉलोनी निवासी हारिश, नारायणपुर मंडावली निवासी मुशाहिद व फैसल और कोतवाली देहात निवासी पवन कुमार, मोहित एवं एक अन्य शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed