बिजनौर जनपद के बढ़ापुर में 20 दिन पहले लापता हुई छात्रा का शव पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। प्रेमी पर ही छात्रा की हत्या किए जाने का आरोप है। हत्या कर शव को नदी में दबा दिया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ में जुटी है, वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को भी गुमराह कर रहा है। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
उधर, पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छात्रा की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
2 of 5
युवती का शव बरामद।
- फोटो : amar ujala
बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी जयपाल सिंह ने 12 जून को थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत पत्र में बताया गया था कि उसकी पुत्री ज्योति (19) चार जून को आरएसएम कॉलेज धामपुर पढ़ने गई थी। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। पुलिस सर्विलांस के सहारे युवती का पता लगाने में जुटी थी। इस मामले में पुलिस ने गांव अठरावाली निवासी प्रवीन को हिरासत में लिया। जिसकी निशानदेही पर शनिवार को लापता युवती ज्योति का शव थाना रेहड़ क्षेत्र के गांव अठरावाली के पास नदी से बरामद कर लिया गया।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए प्रवीन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका ज्योति के घर भी आना-जाना था और उसका ज्योति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार जून को वह अपनी बाइक से ज्योति को जसपुर (उत्तराखंड) के एक होटल में लेकर गया था, जहां पर दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ही किसी खाद्य सामग्री में जहरीला पदार्थ देकर ज्योति की हत्या कर शव रेहड़ थाना क्षेत्र में नदी में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
5 of 5
युवती का शव बरामद।
- फोटो : amar ujala
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, सीओ अफजलगढ़ शुभ सूचित, प्रशिक्षु सीओ भरत कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष बढ़ापुर अनुज कुमार तोमर व एसओ रेहड़ सुदेशपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बढ़ापुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।