छह माह से फरार प्रदेश माफिया घोषित कुख्यात आदित्य राणा के घर की कुर्की की गई। उसके घर पर कोई सामान नहीं मिला तो पुलिस ने उसके घर में लगे खिड़की दरवाजे उखाड़ लिए।
बिजनौर में बृहस्पतिवार की शाम शाहजहांपुर के थाना राम चंद्र मिशन के अपराध निरीक्षक भारत सिंह ढाई लाख के इनामी प्रदेशीय माफिया घोषित आदित्य राणा के घर पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की।
2 of 5
आदित्य राणा के पोस्टर चस्पा हुए।
- फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर पुलिस ने एक माह पूर्व उसके घर पर कुर्की से पूर्व का 82 उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया था। चार जिलों की पुलिस की कई टीम आदित्य राणा की तलाश में जुटी हुई हैं। आदित्य राणा की फरारी को लगभग छह माह होने को हैं, लेकिन अभी तक कुख्यात आदित्य पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर है।
3 of 5
आदित्य राणा।
- फोटो : amar ujala
जिला शाहजहांपुर, लखनऊ, रामपुर, बिजनौर की पुलिस ने कुख्यात आदित्य राणा की तलाश में काफी प्रयास कर रही है। हालांकि आदित्य राणा की लोकेशन जिले में मिलने के बाद पुलिस सतर्क भी हैं। एक सप्ताह पूर्व एसओजी क्यूआरटी पीएसी व स्थानीय पुलिस ने राणा नंगला क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के जंगलों में कॉम्बिंग भी की थी।
4 of 5
आदित्य राणा।
- फोटो : amar ujala
पिछले साल 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। डीजीपी के आदेश पर फरार आदित्य राणा को प्रदेशीय माफिया घोषित कर दिया गया है।
5 of 5
बदमाश आदित्य राणा
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शाहजहांपुर पुलिस ने कुर्की की है। हालांकि उसके घर पर कोई सामान नहीं मिला है। घर में लगे खिड़की दरवाजे उखाड़ कर कुर्की की कार्रवाई की गई है।