फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Exams: आसान पेपर देख खिले चेहरे, परीक्षा के पहले दिन छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

Thu, 16 Feb 2023 11:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exams:  students showed enthusiasm on the first day of the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं। मेरठ जिले के 105 केंद्रों पर 85,765 हजार छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिनमें हाईस्कूल के 43,401 हजार छात्र पहली पाली में शामिल हुए। जबकि इंटरमीडिएट के 42,364 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 तक होगी।



दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा देंगे, जबकि कुछ छात्रों का सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। सुबह में स्कूलों की चेकिंग के साथ छात्रों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के पहले दिन छात्र छात्राओं में खास उत्साह देखने को मिला। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पहले दिन हिंदी का पेपर छात्र छात्राओं को आसान लगा, इस कारण परीक्षा केंद्र से निकलते हुए उनके चेहरों में मुस्कान नजर आई। देखें तस्वीरें।

 

UP Board Exams:  students showed enthusiasm on the first day of the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परीक्षा के पहले दिन आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड परीक्षा देकर निकलती छात्राओं ने बताया कि पेपर काफी आसान था, जो तैयारी की थी उसी से प्रश्न पूछे गए थे। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। इसी तरह शहर के सुभाष बाजार बीएवी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्रों ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। हालांकि शहर में परीक्षा होने के बावजूद जाम से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं दिखी।  

UP Board Exams:  students showed enthusiasm on the first day of the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में आज यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पेपर हिंदी की परीक्षा देने छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंचे। पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। तकरीबन दो हजार से अधिक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर लौटते हुए छात्र छात्राओं में उत्साह दिखा। कड़ी सुरक्षा और सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में यह परीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exams:  students showed enthusiasm on the first day of the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा पूरी निगरानी के साथ शुरू कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिले के 75 परीक्षा केंद्रों पर करीब 60 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे रहे। छात्र-छात्राओं के परिजन बाहर इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन
UP Board Exams:  students showed enthusiasm on the first day of the exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा तय समय पर शुरू कराई गई। जिले के 36 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है, केंद्राें पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 25 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed