फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: प्लीज अंकल मुझे छोड़ दो... मैं मर जाऊंगी, रिकॉर्ड हुई बिटिया की आखिरी सांसें, खूब चिल्लाई पर बच न पाई, तस्वीरें

Mon, 13 Sep 2021 01:13 AM IST
कपिल kapil रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Sep 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Crime News: Please uncle, leave me, I will die and last breathes recorded in Mobile but could not escape
महिला की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

जैसे-जैसे खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की हत्या की जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। वारदात के वक्त वह किसी परिचित से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान किसी के दबोचने पर वह चिल्लाई, अंकल मुझे छोड़ दो... मैं मर जाऊंगी... परिचित ने किसी अनहोनी की आशंका पर रिकार्डिंग शुरू कर दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद फोन गिर गया लेकिन रिकार्डिंग चालू रही, उसमें बिटिया के हत्यारोपियों से किए जा रहे संघर्ष के दौरान कही जा रही बातें रिकॉर्ड हुई है।



अंकल शब्द ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हत्यारा परिचित है या अधेड़ उम्र। घटना के खुलासे में पुलिस के लिए यह रिकार्डिंग काफी अहम साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मोबाइल में रिकॉर्ड कॉल की एक ऑडियो जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास रखे स्लीपर के ढेर के बीच राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी की हत्या कर दी गई थी। रविवार को दिनभर कोतवाली शहर पुलिस, एसओजी, स्पेशल सेल, सर्विलांस टीम सर्वोदय कॉलोनी के चक्कर काट रही थी। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच चल रही है। अब तक सामने आया है कि खिलाड़ी जब फोन पर बात कर रही थी। दूसरी ओर कॉल पर मौजूद युवक से पूछताछ में सामने आया है कि खिलाड़ी ने सबसे पहले अंकल छोड़ो मुझे, मैं मर जाऊंगी शब्दों का इस्तेमाल करीब तीन से चार बार किया। युवक को मामला गड़बड़ लगा तो उसने रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। करीब पौने दो मिनट की इस ऑडियों में बिटिया ने हत्यारे से खुद को छुड़ाने की भरपूर कोशिश भी की और गुहार भी लगाई।

Bijnor Crime News: Please uncle, leave me, I will die and last breathes recorded in Mobile but could not escape
महिला की खिलाड़ी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऑडियो में जब बिटिया खुद के मर जाने की बात कह रही है तो हत्यारा उसका गला दुपट्टे से घोंट रहा था। परिजनों को बिटिया के शव के गले में दुपट्टा लिपटा मिला था। ऑडियो में आवाज धीमी है, इससे लग रहा है कि मोबाइल दूर कहीं गिरा हुआ था और कॉल चल रही थी। ऑडियो के बीच में कुछ गाली-गलौज भी है। पुलिस ऑडियो में किसी नाम के होने का जिक्र तो नहीं कर रही, लेकिन ऑडियो से पहले बिटिया ने किसे अंकल कहा, उस शख्स को ढूंढ रही है।

Bijnor Crime News: Please uncle, leave me, I will die and last breathes recorded in Mobile but could not escape
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

बोला युवक, खिलाड़ी की चप्पल मिली तो अनहोनी की आशंका हुई
बिटिया जिस परिचित युवक से बात कर रही थी, उसने सबसे पहले मोहल्ले के और घटना स्थल के नजदीक रह रहे अपने मित्र को फोन किया और उसे बताया कि उसकी परिचित खिलाड़ी के साथ शायद अनहोनी हो गई है। वह उसे आसपास जाकर देख ले कि हुआ क्या है। रविवार को युवक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घर में पूजा चल रही थी और वह एक कमरे में लेटा हुआ था। शुरू में जब उसके दोस्त की कॉल आई तो उसने बाहर जाने से इनकार किया। फिर उसके दोस्त ने फोन करके बताया कि यार वह अंकल मुझे छोड़ दो, अंकल मैं मर जाऊंगी बोल रही थी। उसने रिकॉडिंग भेजकर कहा कि वह किसी मुसीबत में है। उसने थोड़ी ही रिकॉर्डिंग सुनी तो मामला गंभीर लगा। सबसे पहले छत से देखा, कुछ नहीं दिखा तो स्लीपर के बीच से जाकर फाटक तक उसे देखकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Crime News: Please uncle, leave me, I will die and last breathes recorded in Mobile but could not escape
युवती की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

इसके बाद वह स्लीपर के ऊपर चढ़कर तलाश करने लगा। इसी बीच उसे बिटिया की ताई नजर आई तो उसने उनसे आशंका जताई। दोनों ने मिलकर देखा तो पहले चप्पल दिखीं। जिसे देखकर वह अनहोनी होना समझ गए। फिर पास में ही वह पड़ी हुई थी। उसके डिग्री, अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्र बिखरे पड़े थे। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। और देखते ही देखते पूरा परिवार एकत्रित हो गया। परिजनों ने बताया कि वह इंटरव्यू देने गई थी तो उसके पास कुछ रुपये थे। वह कितने थे, यह तो नहीं पता, लेकिन जब घटना स्थल पर देखा तो उसके बैग और पर्स में एक या दो रुपये के सिक्के ही पड़े थे। लग रहा है हत्यारे मोबाइल के साथ-साथ रुपये भी लेकर भाग गए।

विज्ञापन
Bijnor Crime News: Please uncle, leave me, I will die and last breathes recorded in Mobile but could not escape
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

एक अस्पताल ने देखने से कर दिया था इनकार
परिजन जब बिटिया के पास पहुंचे थे तो उन्होंने उसके गले से दुपट्टा खोला। दुपट्टा रस्सी की तरह ऐंठा गया था और उसी से गला घोंटा था। युवती को सबसे पहले ढूंढने निकला युवक ही बाइक से उसे किरतपुर रोड स्थित एक अस्पताल ले गया। उसके साथ बिटिया के परिवार से भी सदस्य मौजूद थे। परिजनों और युवक ने बताया कि सबसे पहले जिस अस्पताल पर पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने बिटिया को देखने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद वह आगे बढ़े और सिविल लाइन स्थित दूसरे प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed