{"_id":"67f60269b994790f0d09ebff","slug":"bajrang-dal-leader-satyendra-monty-murder-gave-sleeping-pills-and-cut-neck-with-axe-confession-of-step-brother-2025-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल नेता का कत्ल: नींद की गोली खिलाई, फिर काटी गर्दन, मां-बाप को भी पता था आज होगी हत्या; भाई का कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल नेता का कत्ल: नींद की गोली खिलाई, फिर काटी गर्दन, मां-बाप को भी पता था आज होगी हत्या; भाई का कबूलनामा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:39 PM IST
सार
Bajrang Dal Leader Murder: यूपी के बिजनौर में हुए बजरंग दल नेता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संपत्ति के विवाद में बजरंग दल नेता की हत्या हुई थी। पहले उसे खाने में नींद की गोली खिलाई गई, इसके बाद फरसे से गर्दन काटी गई। सौतेले भाई ने जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 12
bijnor murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Bijnor Monty Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर इलाके में बजरंग दल के गोरक्षा जिला प्रमुख सतेन्द्र उर्फ मोंटी बजरंगी हत्याकांड में सौतेली मां, पिता और सौतेले भाई का मंगलवार को पुलिस ने चालान कर दिया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने आला कत्ल में खून से सना फरसा बरामद किया है।
मंगलवार को बजरंग दल नेता सतेन्द्र उर्फ मोंटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि रविवार की रात साढ़े बारह बजे सतेन्द्र की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह मोंटी का रक्तरंजित शव घर में ही पड़ा मिला।
2 of 12
किरतपुर के गांव मोंटी बजरंगी की हत्या के बाद जमा भीड़ और विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद
अपने हिस्से की दस बीघा जमीन मांग रहा था मोंटी
मृतक के मामा थाना हीमपुर दीपा के गांव ननपुरा निवासी भागेन्द्र ने मोंटी के पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेला भाई मानव उर्फ बंटू, सौतेली बहन और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ में सौतेले भाई मानव ने बताया कि मोंटी पिछले तीन दिन से अपने हिस्से की दस बीघा जमीन मांग रहा था।
3 of 12
किरतपुर के गांव मोंटी की हत्या के बाद हंगामा करते रिश्तेदार और उन्हें रोकती पुलिस
- फोटो : संवाद
गोरक्षा के नाम एक संस्था को दान करना चाहता था संपत्ति
वह अपनी संपत्ति को गोरक्षा के नाम एक संस्था को दान करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दीं और रात में लगभग 12 बजे फरसे से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। बताया कि जो गड्ढा कमरे में खोद रखा था, उसमें शव को दबाने का मौका उन्हें नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाप और सौतेली मां भाई
- फोटो : अमर उजाला
दावा- सौतेली मां और पिता को मालूम था आज होगी हत्या
पुलिस के अनुसार हत्या तो केवल मानव ने की है मगर उसकी सौतेली मां और पिता को यह मालूम था कि आज उसकी हत्या होगी। पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तो वह शुरू में बेटे की मौत से ही अनजान बना रहा।
विज्ञापन
5 of 12
बजरंग दल नेता की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
राजमा-चावल में मिला दी थीं नींद की दस गोलियां
रविवार को सौतेला भाई नजीबाबाद के एक गांव में गया। जहां से लौटते हुए उसने सतेंद्र की हत्या करने का मन बना लिया था। घर आने पर उसने राजमा चावल में नींद की दस गोली मिला दी। उधर सतेंद्र जब रात में दस बजे तक नहीं लौटा तो वह उसे देखना गया। आखिरकार साढ़े दस बजे सतेंद्र ने घर आकर राजमा चावल खाए। इसके बाद उसे नींद आने लगी। हालांकि वह गांव में एक व्यक्ति के घर भी गया लेकिन लड़खड़ाने लगा। जिस पर घर आकर सो गया। इसके बाद मानव ने फरसे से उसकी हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।