फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश, बॉडी के पास पड़ा था जूता

Fri, 27 Jan 2023 03:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Jan 2023 03:13 PM IST
विज्ञापन
A youth has murdered by friends in a village of Bijnor district and body found by police
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के एक गांव में सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई। युवक की लाश दूसरे गांव में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।



नजरपुर गांव में पड़ी मिली लाश
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी युवक विशाल उर्फ गोलू (22) का शव लहूलुहान हालत में नजरपुर गांव में पड़ा मिला। विशाल की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

A youth has murdered by friends in a village of Bijnor district and body found by police
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक विशाल उर्फ गोलू के भाई ने गांव नजरपुर निवासी दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

A youth has murdered by friends in a village of Bijnor district and body found by police
घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

घर से ले गए थे बुलाकर
गांव अलावलपुर निवासी कार्तिक शर्मा पुत्र हृदेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे गांव नजरपुर निवासी दो युवक मकान पर आए और उसके भाई विशाल उर्फ गोलू को अपने साथ कहीं ले जाने लगे। उन्होंने ले जाने का कारण पूछा तो आरोपियों ने बताया कि कुछ काम से जा रहे हैं, कुछ देर में वापस आ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A youth has murdered by friends in a village of Bijnor district and body found by police
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

रात तक वापस नहीं आया विशाल
वहीं रात्रि नौ बजे तक विशाल घर वापस नहीं आया। फोन भी बंद आ रहा था। तलाश करने निकले तो नजरपुर की ओर से आ रहे चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि गांव नजरपुर निवासी युवकों ने विशाल की हत्या कर दी है। उसका शव गांव नजरपुर में चंदन के घर के सामने पड़ा है। 

विज्ञापन
A youth has murdered by friends in a village of Bijnor district and body found by police
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मृतक के भाई कार्तिक ने तीन को नामजद करते हुए चार पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed