फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्बरता की हदें पार: युवती की अगवा कर हत्या.... सिर के पिछले हिस्से में गहरे घाव, काट डालीं हाथ की अंगुलियां

Tue, 16 Jul 2024 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Jul 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
young woman was kidnapped and murdered in Bareilly see photos
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
बरेली के हाफिजगंज थाना इलाके में एक युवती की सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसके बांये हाथ की अंगुलियां भी कटी हुईं हैं। सोमवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे भरे पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। हाफिजगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। फुफेरी बहन ने किराना व्यापारी व उसकी पत्नी पर कार से अगवा कर हत्या का आरोप लगाया। एसपी उत्तरी के समझाने पर परिजन शांत हुए, तब जाकर तीन घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
young woman was kidnapped and murdered in Bareilly see photos
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज के गांव सरदार नगर निवासी लक्ष्मी (22) वर्ष पुत्री धर्मपाल अपनी फुफेरी बहन सपना के साथ रविवार शाम स्कूटी से बरेली के मॉल में शॉपिंग करने गई थी। रात सात बजे दोनों स्कूटी से घर आ रही थीं। सपना के मुताबिक हाफिजगंज क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर उनकी स्कूटी के पास एक कार रुकी। कार में नवाबगंज के किराना व्यापारी मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी बैठे थे। 
 
young woman was kidnapped and murdered in Bareilly see photos
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने स्कूटी से लक्ष्मी को उतारकर अपनी कार में बैठा लिया। लक्ष्मी ने सपना से कहा कि कुछ देर रुको, अभी आती हूं। कहकर वह चली गई। जब काफी देर तक लक्ष्मी वापस नहीं आई तब सपना ने उसके परिवारवालों को सूचना दी। भाई अरुण व सपा समेत परिवारवाले थाना हाफिजगंज पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young woman was kidnapped and murdered in Bareilly see photos
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कर ली। जबकि परिवारवालों का आरोप है कि वह पुलिस से लक्ष्मी के अपहरण की बात कह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। सोमवार सुबह सात बजे राहगीरों ने फैजुल्लापुर मार्ग किनारे गड्ढे में भरे पानी में युवती का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। 

 
विज्ञापन
young woman was kidnapped and murdered in Bareilly see photos
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव निकालकर पहचान कराई तो पता लगा कि शव लक्ष्मी का है। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पर शिकायत को हल्के में लेने का आरोप लगाया गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी, नवाबगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। एसपी उत्तरी ने कहा कि मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी की तलाश में टीमें लगी हैं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। उनसे पूछताछ के बाद ही सच्चाई पता लगेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed