फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budaun News: ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पहिये से कुचला सिर, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Tue, 17 Jan 2023 07:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck on road in budaun
जाम में फंसे दूसरे ट्रक में की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में पुरानी चुंगी के नजदीक मंगलवार को ट्रक से कुचलकर 60 वर्षीय रेखा देवी की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा बेटा और बड़े बेटे की पत्नी घायल हो गई। रेखा देवी अपने बेटे के साथ दवा लेने शहर आ रही थीं। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दूसरे ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाकर शांत किया। 



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमा निवासी रेखा देवी दो दिन से बीमार थीं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने 24 वर्षीय बेटे सोनू तथा बड़े बेटे महेश की पत्नी सुजाता (30) के साथ बाइक से दवा लेने शहर जा रहीं थी। उस दौरान सोनू हेलमेट नहीं लगाए था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक पुरानी चुंगी के नजदीक सिटी होटल के सामने पहुंची थी कि तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

Woman crushed to death by truck on road in budaun
घटनास्थल पर मौजद पुलिसकर्मी और मृतका का बेटा - फोटो : अमर उजाला

ट्रक के पहिया से कुचला सिर 

टक्कर लगने से तीनों लोग बाइक से गिर गए और ट्रक के पहिए के नीचे आकर रेखा देवी का सिर कुचल गया। उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू और सुजाता घायल हो गए। हादसे को देखकर तमाम लोग आ गए लेकिन इससे पहले ड्राइवर ट्रक को दौड़ा ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तब तक सुजाता ने अपने परिवार वालों को भी कॉल कर दी। कुछ ही देर में गांव से तमाम लोग आ गए। 
Woman crushed to death by truck on road in budaun
पुलिस के सामने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

जाम में फंसे ट्रक में तोड़फोड़ 

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, हादसे से गुस्साए महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने जाम में फंसे ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को दातागंज तिराहे से पकड़ लिया। महिला के परिवार वालों की ओर से ट्रक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck on road in budaun
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एक घंटे लगा रहा जाम, गलियों से गुजरे वाहन

शहर में पुरानी चुंगी का इलाका शहर का व्यस्ततम इलाका है। शहर से होकर बरेली और मुरादाबाद जाने वाले वाहन इधर से होकर ही गुजरते हैं। ऐसे में हादसे के बाद यहां लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए। भीड़ के कारण करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा। इस दौरान वाहन इधर-उधर गलियों से होकर गुजरे। दोपहर 12 बजे जाम खुला। तब कहीं बड़े वाहन हटाए गए।
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck on road in budaun
गुस्साए लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बाईपास होने पर भी शहर से गुजरते हैं ट्रक

शहर में बाईपास बन जाने के बाद भी बरेली और मुरादाबाद की ओर से आने वाले ट्रक इधर से ही गुजरते हैं। इन शहरों से आने वाले जिन ट्रकों को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर निकलना होता है वह दूरी बचाने के चक्कर में शहर में घुस आते हैं। इस कारण पुरानी चुंगी और शहवाजपुर चौराहे पर दिन में कई-कई बार जाम लगता है। कभी-कभी तो इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ जाता है कि रोड पार करने में भी कई मिनट लग जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed