फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Rain: मानसून की पहली बारिश में भीगा रुहेलखंड, तराई भी तर; बरेली मंडल में यलो अलर्ट

Tue, 25 Jun 2024 02:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
Weather updates Monsoon rain in Bareilly
बरेली में शनिवार को हुई थी बारिश - फोटो : अमर उजाला

बरेली समेत आसपास के जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। बरेली में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। करीब एक बजे बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान में आई गिरावट के कारण लू का प्रकोप पहले ही समाप्त हो गया था। अब मानसून की पहली बारिश राहत लेकर आई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया है। बरेली शहर में मानसून की पहली बारिश में बच्चे और युवा मस्ती करते नजर आए। मौसम विभाग ने बरेली समेत मंडल के चारों जिलों में अगले चार दिन के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।



Weather updates Monsoon rain in Bareilly
बरेली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सोमवार को सुबह से शाम तक हल्की धूप और बादल की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, पर रात में उमस से लोग बेहाल हुए। न्यूनतम पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को सुबह 12 बजे तक मौसम का ऐसा ही हाल रहा। इसके बाद मौसम बदलने लगा। 
Weather updates Monsoon rain in Bareilly
बरेली में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
दोपहर एक बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा तक हल्की बारिश होती रही। पीलीभीत के बीसलपुर में भी बारिश हुई। तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा हो गया। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में 27 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather updates Monsoon rain in Bareilly
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अगले चार दिनों तक अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार हैं। दिन में बादल मंडराने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे तापमान में चार डिग्री तक और गिरावट की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Weather updates Monsoon rain in Bareilly
मोहम्मदी में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तक चिलचिलाती धूप में शहर के लोग बेहाल थे, वहीं मोहम्मदी तहसील और अमीरनगर में बारिश शुरू हो गई। इससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने जिलेभर में बारिश की संभावना जताई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed