फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार की खातिर बदला धर्म : समरीन ने सुमन बनकर प्रेमी संग लिए सात फेरे, कहा- हिंदू धर्म में मेरी आस्था

Tue, 25 Jun 2024 12:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly
समरीन और मित्रपाल - फोटो : अमर उजाला
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी समरीन ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सुमन यादव रख लिया। इसके बाद उन्होंने इज्जत नगर के गांव बरकापुर निवासी मित्रपाल यादव से शादी कर ली। अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने इनका विवाह संपन्न कराया। दोनों की शादी में मित्रपाल की परिवार के लोग भी शामिल हुए।


Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly
समरीन और मित्रपाल - फोटो : अमर उजाला
समरीन उर्फ सुमन ने बताया कि करीब पांच महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और तभी से वह संपर्क में थे। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। फोन पर लंबी बातचीत होने लगी और साथ रहने का फैसला कर लिया। 
Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly
समरीन की मांग में सिंदूर भरते मित्रपाल - फोटो : अमर उजाला
मित्रपाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। समरीन ने मित्रपाल से शादी करने के लिए कहा। इस पर वह भी तैयार हो गए। सोमवार शाम दोनों मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। यहां आचार्य केके शंखधार को अपने बालिग होने के प्रपत्र दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly
बरेली में प्रेमी युगल ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
आचार्य केके शंखधार ने प्रमाणपत्रों से संतुष्ट होकर पहले समरीन का शुद्धिकरण कराया। उसका नाम सुमन यादव रखा गया। सुमन ने कहा कि मैं इस्लाम धर्म को मानने वाले परिवार में पैदा हुई पर बचपन से मेरा विश्वास वैदिक हिंदू धर्म में है। 
विज्ञापन
Muslim girl converted to Hinduism and married her lover in Bareilly
शादी में मित्रपाल के परिवारवाले हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
समरीन ने कहा कि वह बालिग है और खुद की इच्छा से बिना किसी जोर दबाव व बिना लालच के यह शादी कर रही है। बाद में दंपती सुरक्षा की गुहार लगाने एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बताया कि विवाह के बाद उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। समरीन के परिवार के लोग धमका रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed