फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man brutally beaten and dragged along the road due to a grudge in Bareilly

बरेली: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, सड़क पर घसीटा, नौ आरोपियों पर रिपोर्ट; देखें घटना का वीडियो

Tue, 20 Oct 2026 12:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 20 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

बरेली के आंवला में हुए गोलीकांड से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल सुमित गुप्ता को कुछ युवक घसीटकर ले जाते दिख रहे हैं। सुमित की पत्नी ने छह नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
man brutally beaten and dragged along the road due to a grudge in Bareilly
युवक को घसीटकर ले जाते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की रंजिश में हुई फायरिंग में घायल हुए सुमित की पत्नी ने छह नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हत्या की कोशिश समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहल्ला गंज निवासी दामिनी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम पति सुमित के साथ त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रही थीं। इस बीच चौराहे पर घात लगाए बैठे आरोपियों तरुण, वरुण, सुदेश सिंह उर्फ भूरे, नवीन सिंह, सचिन, गौरव सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने पति सुमित को घेर लिया।

विज्ञापन




दामिनी का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फरसे और लाठी-डंडों से उनके पति सुमित को पीटा गया। सुमित को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए लठैता मोहल्ले की ओर ले गए। इस घटना का वीडियो भी उपलब्ध है। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो जेठ समेत अन्य परिजन बीच-बचाव करने गए। इस दौरान फायरिंग की गई। एक फायर राहगीर सज्जाद को लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुमित को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनको सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अब दिल्ली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि मोहल्ला लठैता के तरुण ने विवाद के चलते रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विपक्ष ने भी जानलेवा हमले की कराई रिपोर्ट
लठैता निवासी रेनू ने बताया कि बेटा तरुण सिंह शनिवार शाम 4:30 बजे गंज त्रिपोलिया बाजार से घर लौट रहा था। पुरैना ढाल निवासी मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सचिन गुप्ता और महेश चंद्र गुप्ता ने रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग की। 

बेटे ने पड़ोस में स्थित ताऊ के घर में घुसकर जान बचाई। घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। जब तरुण 15 अक्तूबर को बरेली स्थित यूनिवर्सिटी से लौट रहा था, तब भी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसको पीटा था। इसकी रिपोर्ट बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज है। आरोपी दबंग हैं। उनका आपराधिक रिकॉर्ड है।

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि वीडियो और फुटेज की जांच कराई जाएगी। टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल तहरीरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed