लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार को देर शाम आई आंधी रात 9:00 बजे तूफान में बदल गई। इस दौरान कच्चे मकान के साथ पक्की दीवारों भी गिर गईं। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बिजली के खंभे गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। आंधी-तूफान से शहर से लेकर देहात तक बड़ा नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से कई जगह आवागमन ठप रहा तो वहीं छप्पर और टीनशेड घर, पक्की चारदीवारी गिरने से लोगों को खुले आसमान में रात गुजरनी पड़ी। वहीं बेहजम क्षेत्र के रुकनापुर विकास खंड में आंधी से शमशान घाट की टीनशेड उड़ गई। जिले में आंधी-तूफान के बाद करीब नौ बजे तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अधीनस्थ अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
लखीमपुर में पांच लोगों की मौत: तूफान ने मचाया कोहराम, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मकान; तबाही की तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 May 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन