फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood Alert: पीलीभीत में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, कई गांवों में घुसा शारदा का पानी, अलर्ट जारी

Fri, 13 Sep 2024 02:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
water level of Sharda river increased flood alert in Pilibhit
शारदा नदी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से पीलीभीत जनपद में फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बनबसा बैराज से शारदा नदी में 3.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे लोगों में खलबली मच गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क करने के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है। कलीनगर के नौजल्हा नंबर एक व दो गांव के अलावा चंदिया हजार क्षेत्र में शारदा का पानी पहुंच गया है। वहीं लगातार बारिश से शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। 

water level of Sharda river increased flood alert in Pilibhit
24 घंटे लगातार हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का क्रम शुक्रवार तक जारी रहा। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के बाजार रोड, स्टेशन रोड, अशोक कॉलोनी, मोहल्ला डालचंद, फीलखाना समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।  सड़कें लबालब हो गईं। लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

water level of Sharda river increased flood alert in Pilibhit
कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
शारदा नदी के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट 
पहाड़ों पर भी लगातार हो रही बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। चंदिया हजारा क्षेत्र में स्थित बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
water level of Sharda river increased flood alert in Pilibhit
खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
गन्ना और धान की फसलें गिरी, किसान मायूस 
बारिश से जहां खेतों में पानी भर गया, वहीं तेज हवा से गन्ने और धान की फसलें गिर गईं। फसलों को नुकसान होने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अंतिम समय में फसलों का नुकसान होने से आर्थिक चोट पहुंच रही है। अगर बारिश नहीं थमी तो बहुत नुकसान होगा। 
 
विज्ञापन
water level of Sharda river increased flood alert in Pilibhit
शहर में सैलाब जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला
जिले भर की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई 
बारिश से जिले भर की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर के अधिकांश इलाकों में बृहस्पतिवार रात से आपूर्ति ठप है। इसके अलावा पूरनपुर, बिलसंडा, माधोटांडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम से ही प्रभावित हुई आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed