बरेली में उर्स-ए-आला हजरत पर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी (अहसन मियां) ने कहा कि सभी मुसलमान दीन-ए-इस्लाम पर कायम रहते हुए अल्लाह की रस्सी को मजबूती से थाम लें। मसलक-ए-अहले सुन्नत और मुल्क की तरक्की के लिए काम करें। आला हजरत के मोहब्बत के पैगाम को आम करें। सामाजिक बुराइयों से बचें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें। मजहब और वतन के वफादार रहकर लोगों के लिए भलाई के काम करें। यही आला हजरत के लिए सच्चा खिराज होगा।
उर्स-ए-रजवी: मुल्क की तरक्की के लिए करें काम, मोहब्बत को करें आम; दरगाह प्रमुख और सज्जादानशीन ने दिया पैगाम
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:54 AM IST
सार
बरेली में आला हजरत के उर्स की धूम है। शहर में रजा के दीवानों का सैलाब उमड़ा है। लाखों जायरीन उर्स में पहुंचे हैं। उर्स के पहले दिन दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन अहसन मियां ने जायरीन के नाम पैगाम जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
