फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: साइकिल पर बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, बाइक से भी ले जाई जा रहीं, ताक पर नियम; यूपी में लापरवाही की तस्वीरें

Sat, 21 Feb 2026 11:50 AM IST
शाहरुख खान विराट कुलश्रेष्ठ, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विराट कुलश्रेष्ठ, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Feb 2026 11:50 AM IST
सार

यूपी में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां स्कूटी और बाइक के साथ साइकिल पर ढोई जा रहीं हैं। बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को पुलिस सुरक्षा के बीच केवल चार पहिया वाहनों से ही मुख्य संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
UP Board Exam Lapse: Answer Sheets Transported on Cycles, Confidentiality Concerns Raised
साइकिल पर बोर्ड की कॉपियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं कहीं बाइक तो कुछ जगह साइकिल से संकलन केंद्र तक पहुंचाई जा रहीं हैं। जिम्मेदारों की इस लापरवाही से परीक्षा की गोपनीयता भंग होने की आशंका है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि उत्तर पुस्तिकाओं का परिवहन बेहद असुरक्षित और लापरवाह तरीके से हो रहा है।


शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र के बाहर सुरक्षा मानक तार-तार नजर आए। दोपहर 12:24 बजे दो युवक एक स्कूटी पर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लादकर पहुंचे।
UP Board Exam Lapse: Answer Sheets Transported on Cycles, Confidentiality Concerns Raised
स्कूटी से ढोई जा रहीं कॉपियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके कुछ ही मिनट बाद दो अन्य लोग साइकिल के पीछे कॉपियों का बंडल लादकर संकलन केंद्र में दाखिल हुए। कई अन्य लोग भी ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का उपयोग करते दिखे। खुले वाहनों पर कॉपियां ले जाने से उनके फटने, गिरने या बारिश होने पर खराब होने का खतरा बना रहता है। 
 
UP Board Exam Lapse: Answer Sheets Transported on Cycles, Confidentiality Concerns Raised
बाइक से ढोई जा रहीं कॉपियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है नियम
बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को पुलिस सुरक्षा के बीच केवल चार पहिया वाहनों से ही मुख्य संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे। यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि कॉपियों से रास्ते में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आदि की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam Lapse: Answer Sheets Transported on Cycles, Confidentiality Concerns Raised
स्कूटी से ढोई जा रहीं कॉपियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गेट से गार्ड लापता, बेरोकबोक आते-जाते रहे लोग
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज को जिले का मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है, लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे ही है। यहां जिले के 130 परीक्षा केंद्रों की कॉपियां आती हैं। यहां की हालत यह है कि सुबह की पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही कॉलेज के मुख्य द्वार से सुरक्षाकर्मी नदारद मिले। लापरवाही का आलम यह है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति बेरोकटोक कॉलेज परिसर के अंदर आ-जा सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं के साथ सिस्टम की यह बेपरवाही देश के भविष्य से खिलवाड़ करने जैसी है।
 
विज्ञापन
UP Board Exam Lapse: Answer Sheets Transported on Cycles, Confidentiality Concerns Raised
साइकिल से ले जाई जा रहीं कॉपियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
50 फीसदी केंद्र व्यवस्थापक कर रहे लापरवाही
नियमों के अनुसार, परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को पुलिस सुरक्षा के बीच संकलन केंद्र तक पहुंचाना अनिवार्य है, लेकिन करीब 50 फीसदी केंद्रों ने इसे ताक पर रख दिया है। शिक्षक और कर्मचारी बिना किसी पुलिसकर्मी के ही कॉपियां लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं। कुछ शिक्षक बाइक पर ही पुलिसकर्मी के साथ कॉपियां ले जाते दिखे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed