महाशिवरात्रि पर बरेली के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भक्तों ने आपने आराध्य के दर्शन किए उन्हें जलाभिषेक कर प्रणाम किया और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। घंटों और शंख की ध्वनि के बीच बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव को दूध, शहद, चंदन, हल्दी, वस्त्र, बेल पत्र आदि अर्पित किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद चंदन को मस्तक पर लगाया। शहर भर में यात्रा निकाल कर भक्तों जमकर झूमे। वहीं, कई भक्तों ने कछला से कांवड़ लेकर आए और तमाम मंदिरों में जलाभिषेक किए।
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई नाथ नगरी: बरेली में दिनभर रही मंदिरों में भीड़, शाम को भक्तों ने जलाए आस्था के दीप
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:50 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर बरेली के नाथ मंदिर शनिवार को आधी रात के बाद से ही जयघोष से गुंजायमान हुए। सबसे पहले किला स्थित अलखनाथ मंदिर में बाबा के जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। अन्य नाथ मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। दिनभर मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन