बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास (लखनऊ-बरेली हाईवे) पर हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में हकीकत सामने आ गई है। बोलेरो में बैठे चारों लोग बदमाश थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। कार से जो दो बच्चे मिले वह गुरुग्राम में रह रहे ऑटो ड्राइवर मनोज के हैं, जिन्हें बदमाशों ने पिता के साथ अगवा कर लिया था। बच्चों की जान बच गई है। बरेली पुलिस ने मनोज को आरोपी के घर से बंधनमुक्त करा लिया। गुरुग्राम पुलिस बरेली पहुंच गई है। वहां डीएलएफ फेज वन थाने में मनोज व दोनों बेटों की गुमशुदगी दर्ज है। घटना को लेकर अब तक की जांच पर एसपी सिटी ने पत्रकारों को जानकारी दी, खुलासा गुरुग्राम पुलिस ही करेगी।
कुदरत का इंसाफ: गुरुग्राम से अगवा ऑटो ड्राइवर और दो बेटों की जान बची, बरेली हादसे में मरे तीन अपहरणकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:19 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज इलाके में रविवार शाम हाईवे पर खड़े टैंकर से तेज रफ्तार कार टकरा गई थी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई थी। ये तीनों बदमाश थे। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गुरुग्राम से ऑटो ड्राइवर और उसके दो बेटों का अपहरण किया था। दोनों बच्चे हादसे के बाद कार में घायल अवस्था में मिले। ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने एक घर से बंधनमुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन