फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर बनीं बहेड़ी की बहू, फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में

Fri, 17 Feb 2023 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बहेड़ी (बरेली)
अमर उजाल ब्यूरो, बहेड़ी (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Actress Swara Bhaskar Became Bahedi’s Daughter-In-Law Court Marriage With Fahad Ahmed Know About Her
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जानकारी स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं स्वरा भास्कर और फहद अहमद की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर शादी की फोटो शेयर करते ही स्वरा और फहद के समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही फहद अहमद के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। बता दें कि फहद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्वरा भास्कर के बहेड़ी की बहू बनने की जानकारी पाकर कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को जैसे ही स्वरा और फहद की शादी के बारे में पता चला, कस्बे के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देने लगे।  

Actress Swara Bhaskar Became Bahedi’s Daughter-In-Law Court Marriage With Fahad Ahmed Know About Her
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद अहमद ने बहेड़ी से ही प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक भी किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरी की।
 
Actress Swara Bhaskar Became Bahedi’s Daughter-In-Law Court Marriage With Fahad Ahmed Know About Her
स्वरा भास्कर, फहद अहमद - फोटो : Social media
फहद अहमद महाराष्ट्र के सपा नेता एवं विधायक अबू आसिम आजमी के करीबी माने जाते हैं। स्वरा भास्कर से शादी कराने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फहद तीन भाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Swara Bhaskar Became Bahedi’s Daughter-In-Law Court Marriage With Fahad Ahmed Know About Her
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : Social media
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा नेता अबू आसिम आजमी फहद के घर गए थे। फहाद के पिता जिरार अहमद भी यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के करीबी रहे हैं। 
विज्ञापन
Actress Swara Bhaskar Became Bahedi’s Daughter-In-Law Court Marriage With Fahad Ahmed Know About Her
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : Social media
इधर, हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ भी कदमताल करती नजर आई थीं। स्वरा भास्कर अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज से भी चर्चा में रहती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed