फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद प्रकरण: सवाल पूछा तो चाय पीजिए कहकर चले गए योगी के मंत्री

Tue, 24 Sep 2019 09:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Sep 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case minister of Yogi No answer to Asking questions
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद पर भाजपा नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं संत समाज उनको पहले ही बिरादरी से बाहर करने का एलान कर चुका है। सोमवार को जब सूबे के वित्त एवं स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से पत्रकारों ने चिन्मयानंद पर सवाल किया तो वह बचते नजर आए। 
swami chinmayanand case minister of Yogi No answer to Asking questions
फाइल फोटो
सरकार की योजनाओं पर चर्चा करने के दौरान जब उनसे चिन्मयानंद प्रकरण पर पत्रकारों ने प्रतिक्रिया मांगी तो वह पहले चुप रहे। बार-बार पूछने पर मीडिया कर्मियों से चाय पीने की बात कहकर सभागार के बाहर चले गए। 

‘चिन्मयानंद पर लगाई जाएं रेप की सही धाराएं’ 

swami chinmayanand case minister of Yogi No answer to Asking questions
फाइल फोटो
राजधानी के महिला संगठनों ने चिन्मयानंद पर रेप की सही धाराएं लगाकर मामले की ठीक तरह से जांच कराने की मांग की है। यूपी प्रेस क्लब में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में साझी दुनिया की अध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व वीसी रूपरेखा वर्मा ने कहा कि सरकार इस मामले में हीला-हवाली कर रही है। एडवा की मधु गर्ग ने कहा कि पकड़े जाने वाले बाबा ज्यादातर एक विशेष पार्टी से जुड़े दिखते हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी पर भी सवाल उठते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
swami chinmayanand case minister of Yogi No answer to Asking questions
फाइल फोटो
एपवा की ताहिरा हसन ने कहा कि ये पूरा मामला दिखाता है कि किस तरह एसआईटी ने जस्टिस वर्मा कमेटी की बातों की अवहेलना की है। महिला फेडरेशन की आशा मिश्रा ने कहा कि जिन लड़कियों ने हिम्मत की उन्हें भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। आली की कार्यकारी निदेशक और वकील रेनू मिश्रा ने कहा कि जब पीड़िता ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी तो यहां तुरंत केस क्यों नहीं दर्ज किया गया?
विज्ञापन
swami chinmayanand case minister of Yogi No answer to Asking questions
चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
संत समाज को बदनाम करने की साजिश का आरोप
सिख समाज सेवा समिति संयोजक गुरु प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की एसआईटी जांच से साबित हो गया है कि संत समाज को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। जिसमें कई लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि स्वामी ने जिले में शिक्षा क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उच्चस्तरीय जांच एजेंसी लगाई जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और फिर कोई संत समाज को बदनाम करने की साजिश न कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed