{"_id":"5d889f878ebc3e93a84464d1","slug":"big-revealing-of-driver-about-student-and-her-friends-in-sit-inquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद प्रकरण: ड्राइवर ने खोला चौंकाने वाला राज, बताई पीड़िता और उसके दोस्तों की करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद प्रकरण: ड्राइवर ने खोला चौंकाने वाला राज, बताई पीड़िता और उसके दोस्तों की करतूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Sep 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिरौती का आरोपी संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के पीछे संजय और सचिन का दिमाग काम कर रहा था और मोहरा छात्रा को बनाया गया। लेकिन छात्रा के लापता होने की सूचना ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छात्रा को खोज निकाला और इसके बाद एसआईटी की जांच में जो कहानी सामने आई उसमें दोनों ही दोषी निकले।
2 of 5
chinmayanand
- फोटो : अमर उजाला
अब चिन्मयानंद और फिरौती की मांग करने वाले तीन युवक जेल में हैं और छात्रा पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने की स्वीकारोक्ति वाला वीडियो बनाने वाला ड्राइवर संजय के चचेरे भाई विक्रम की मौसी के बेटे सचिन सेंगर का परिचित था। वह गाजियाबाद में गाड़ी चलाता था।
3 of 5
chinmayanand
- फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि सचिन ने ही ड्राइवर से कहकर पांच करोड़ की फिरौती वाला वीडियो इसलिए बनवाया ताकि रुपये मिलने पर यदि संजय या छात्रा में से कोई बेईमानी करे तो इस वीडियो के सहारे फिरौती की रकम का हिस्सा लिया जा सके। संजय ने जहां चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने में छात्रा को आगे कर स्वामी के तेल मालिश करते हुए वीडियो बनवाए, वहीं सचिन ने भी वीडियो बनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और दोनों पक्ष दोषी नजर आने लगे तो चिन्मयानंद के एक सिपहसालार ने जानकारी कर ड्राइवर से वह वीडियो हासिल कर लिया। वीडियो चिन्मयानंद समर्थक के हाथ लगते ही पूरी असलियत सामने आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
chinmayanand
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय और सचिन ने फिरौती मांगने को दिमाग तो खूब लगाया लेकिन वे सब अपने ही बनाए चक्रव्यूह में फंस गए। यदि फिरौती मांगने की रकम की स्वीकारोक्ति वाला वीडियो वायरल नहीं होता तो संजय, सचिन, विक्रम को जेल नहीं जाना पड़ता और न ही पीड़ित छात्र कठघरे में खड़ी नजर आती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।