फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी चिन्मयानंद का बड़ा खुलासा, मसाज कराने के लिए शर्मिंदा हूं, छात्रा भी होगी गिरफ्तार !

Sat, 21 Sep 2019 10:34 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Sep 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayanand accept that he took massage from law student
स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआईटी और यूपी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। कड़ी सुरक्षा में स्वामी को शाहजहांपुर जिला जेल भेजा गया है। 


Swami Chinmayanand accept that he took massage from law student
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार स्वामी चिन्मयानंद ने एसआईटी के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। शाहजहांपुर में एसआईटी चीफ आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि स्वामी ने मसाज करवाने की बात स्वीकार की है। स्वामी ने कहा है कि गलती पर शर्मिंदा हूं, आपने देख लिया मुझे कुछ नहीं कहना है। 
Swami Chinmayanand accept that he took massage from law student
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि स्वामी और छात्रा ने 200 बार बात की। वहीं छात्रा और युवकों ने आपस में लगभग 400 बार बात की। फिरौती मामले में छात्रा भी जांच के दायरे में है। वह भी गिरफ्तार हो सकती है। स्वामी चिन्मयानंद ने मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया था। चेक इन करते हुए सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं। वीडियो के आधार पर स्वामी की गिरफ्तारी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Chinmayanand accept that he took massage from law student
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
आईजी नवीन अरोरा ने कहा कि एक-दो जगह की फुटेज आना बाकी है। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। स्वामी ने मसाज कराने की बात स्वीकार की है। होटल में रुकने का वीडियो है, वहीं, छात्रा के दोस्तों ने 5 करोड़ रुपये बाबा से मांगने की बात स्वीकार की है। दोनों पक्ष की पेन ड्राइव देखी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। दो दिनों से स्वामी की तबीयत नासाज है, पीड़िता के दोस्त भी जेल भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
Swami Chinmayanand accept that he took massage from law student
फिरौती का आरोपी संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मामले में यूपी पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हुई है। जांच में वीडियो सही मिले, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। स्वामी के अलावा भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने स्वामी से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। अश्लील वीडियो को लेकर ब्लैकमेल किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed