फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर खीरी में फिर बाढ़: पलिया बना टापू... सड़कों पर बह रहा पानी, नावों से होने लगा आवागमन

Sat, 14 Sep 2024 02:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
Sharda river floods in Lakhimpur Kheri
लखीमपुर खीरी के गांव में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी जिले में दो दिन लगातार बारिश होने और बनबसा बैराज से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी में फिर बाढ़ आ गई है। घाघरा और मोहाना नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ के मद्देनजर जिलेभर में अलर्ट जारी कर निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है। शुक्रवार को ही पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा। प्रशासन ने इस मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते शारदा पुल और अतरिया क्रॉसिंग पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। हालांकि अतरिया क्रॉसिंग से नाव के जरिये लोगों का आवागमन शारदा पुल तक हो रहा है। बारिश के बाद बाढ़ आने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई हैं।  

Sharda river floods in Lakhimpur Kheri
पलिया भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शारदा नदी की बाढ़ का पानी पलिया के प्रवेश द्वार पर आ गया। पलिया भीरा मार्ग पर चीनी मिल के सामने सड़क पर करीब डेढ़ फिट पानी भर गया है। साथ ही मोहल्ला ढाकिन, मिल कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। गोविंदनगर और भानपुरी खजुरिया में पानी घुस गया है। मझगई क्षेत्र के गांवों में भी पानी घुसने की बाद कही जा रही है। खजुरिया संम्पूर्णानगर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित कमलापुरी गांव भी बाढ़ से घिर गया।
Sharda river floods in Lakhimpur Kheri
नाव से सुरक्षित स्थानों पर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लेखपालों की टीम को लगाया है। बीती रात एसडीएम ने एनडीआरएफ टीम के साथ गोविंदनगर और भानपुरी खजुरिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों को बाढ़ के लिए सतर्क किया, साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशासन को जानकारी देने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharda river floods in Lakhimpur Kheri
सड़क पर बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
महेवागंज में शुक्रवार को एसडीएम सदर और तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मिलपुरवा और खमरिया बाढ़ राहत चौकियों का भी मुआयना किया। अधिकारियों ने शनिवार तक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका जताई है। उन्होंने ग्रामीणों से ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा।
विज्ञापन
Sharda river floods in Lakhimpur Kheri
अफसरों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला
धौरहरा में एसडीएम राजेश कुमार ने निचले क्षेत्रों और नदियों की तलहटी वाले गांवों में बचाव राहत टीमें लगाने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि शारदा और घाघरा नदी के किनारे बसे डुंडकी, रुद्रपुर, गोतेबाजपुरवा, कैरातीपुरवा, बंशीबेली, बनटुकरा, मांझासुमाली, समदहा, गौढ़ी मिलिक, सधुवापुर बेतीसहदेव रामलोक, गनापुर, दुर्गापुर पड़री, डाबर, जंगलमटेरा सहित करीब 20 गांवों में बाढ़ की आशंका है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed