शाहजहांपुर में बरेली-रोजा रेलखंड पर रोजा जंक्शन के पास बुधवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पावर केबिन के सामने स्थित मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती, उनके दो मासूम बच्चों और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।
शाहजहांपुर हादसा: पति-पत्नी, दो बच्चों समेत पांच की मौत... शवों के उड़े चीथड़े; मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:30 AM IST
सार
शाहजहांपुर में रोजा जंक्शन के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। ये लोग एक ही बाइक पर सवार थे। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से कटकर पांच लोगों के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन