{"_id":"67f04c524f2d68f3850aa674","slug":"the-accused-of-sexually-exploiting-a-student-by-hiding-his-religion-was-sent-to-jail-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101811-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आसिफ ने आशीष बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, होटल में किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आसिफ ने आशीष बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, होटल में किया दुष्कर्म, भेजा गया जेल
Sat, 05 Apr 2025 10:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:22 AM IST
सार
फरीदपुर क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी आसिफ को जेल भेज दिया गया। उसने आशीष साहू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया था, फिर उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में धर्म व नाम छिपाकर अनुसूचित जाति की छात्रा से फौजी होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच करने पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे से शराब के 64 पौवे बरामद किए हैं। होटल के कर्मचारी फरीदपुर के सिसैया मगनपुर गांव निवासी रिंकू शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की छात्रा फरीदपुर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी आसिफ कुरैशी से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि आसिफ ने अपना धर्म व नाम छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और आशीष साहू नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर उसे भरोसे में लिया। बृहस्पतिवार को हाईवे स्थित होटल से ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- घूसखोर लेखपाल गिरफ्तार: एंटी करप्शन ने रंगे हाथों दबोचा, सहायक चकबंदी अधिकारी भागा
विज्ञापन
छात्रा की पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने आशीष साहू नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पुलिस को गुमराह भी किया, लेकिन जांच में हकीकत सामने आ गई। इसी फर्जी आधार कार्ड को दिखाकर उसने होटल में कमरा भी लिया था। विवेचक सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम ने शुक्रवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया।