भगवान शिव को समर्पित सावन माह का सोमवार से शुभारंभ हो गया। आस्था से ओतप्रोत शिवभक्तों का सैलाब तड़के चार बजे से ही शिवालयों में उमड़ने लगा। शहर से लेकर गांव तक के शिवमंदिरों में शिवभक्तों ने पहुंचकर महादेव के दर्शन और पूजन किया। हरिद्वार और कछला घाट से गंगाजल लाकर कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फल और फूल चढ़ाकर मनौती मांगी। पहले सोमवार के चलते शिव भक्तों में गजब का उत्साह है। नाथनगरी बरेली से छोटी काशी कह जाने वाले गोला गोकर्णनाथ तक हर हर महादेव और बम बम भोले की गूंज हैं। रविवार रात से ही कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर पहुंचने लगे थे। कई मंदिरों पर देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। भोर होते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया।
सोमवार से सावन की शुरुआत: नाथनगरी से 'छोटी काशी' तक हर-हर महादेव की गूंज, तस्वीरों में देखें आस्था का उल्लास
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / शाहजहांपुर / लखीमपुर खीर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन